1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Manipur Election 2022: हिंगांग विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार वीरेन सिंह जीत की ओर बढ़े

Manipur Election 2022: हिंगांग विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार वीरेन सिंह जीत की ओर बढ़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 12:01 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 01:07 pm IST

मणिपुर विधानसभा चुनाव में 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मणिपुर के इम्फाल पूर्व जिले की हिंगांग विधानसभा (Heingang Legislative Assembly Seat) पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Manipur Election 2022, Manipur Assembly Elections 2022, manipur vidhan sabha chunav 2022- India TV Hindi
Heingang Election Result Live. Image Source : INDIA TV

Manipur Election 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव में 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मणिपुर के इम्फाल पूर्व जिले की हॉट सीट हिंगांग विधानसभा (Heingang Legislative Assembly Seat) पर वोटों की गिनती जारी है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और राज्य के मुख्यमंत्री नोंग्थोमबम वीरेन सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार पंगीजाम शरतचंद्र सिंह से करीब 18000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

रुझानों के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार नोंग्थोमबम वीरेन सिंह को अब तक 24268 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पंगीजाम शरतचंद्र सिंह के खाते में 6486 वोट आए हैं। बता दें कि, इस बार मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर में बहुमत का जादुई नंबर 31 है।  

मणिपुर की विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है

मणिपुर की विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है। जहां मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा अकेले चुनाव में उतरी वहीं कांग्रेस ने 54 सीटों से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और चुनाव में भाकपा, माकपा, फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और जनता दल (सेकुलर) से गठबंधन किया है। इसके अलावा कोनराड संगमा की एनपीपी 42 सीटों पर और जद (यू) 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

जानिए मणिपुर में 2 चरणों में कितनी वोटिंग हुई?

मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में हुए हैं। मणिपुर में विधानसभा की 38 सीटों के लिए 28 फरवरी को हुए पहले चरण के चुनाव में कुल 12.09 लाख मतदाताओं में से 88.63 प्रतिशत ने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं मणिपुर में 5 मार्च को हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर करीब 76.62 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा ने वर्ष 2017 में मणिपुर में एनपीपी, नगा पीपुल्स पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी की सहयोग से सरकार बनाई थी।

जानिए 2017 में क्या रहा था रिजल्ट?

साल 2017 के चुनाव में मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बिरेन सिंह (Nogthombam Biren Singh) हिंगांग सीट से विधायक चुने गए थे। एन. बिरेन सिंह (N. Biren Singh) इस सीट से लगातार 4 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पी. शरदचंद्र सिंह (P. Saratchandra Singh) को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024