1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Uttar Pradesh Election 2022: यूपी में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, सलमान सईद बसपा में हुए शामिल

Uttar Pradesh Election 2022: यूपी में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, सलमान सईद बसपा में हुए शामिल

 Published : Jan 13, 2022 10:54 am IST,  Updated : Jan 13, 2022 11:00 am IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के पार्टी छोड़ने के बाद एक और बड़े नेता ने इस्तीफा दिया है। इस तरह से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में झटके लगते जा रहे हैं। पार्टी छोड़ने वाले नेता को मायावती ने अपनी पार्टी से टिकट भी दे दिया है।

Congress UP- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : AP PHOTO/AJIT SOLANKI

Highlights

  • बसपा में आज दो नए नेता हुए शामिल
  • मायावती ने ट्वीट करके दी जानकारी
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने इस्तीफा दिया था

Uttar Pradesh Election 2022: यूपी चुनाव से पहले कई पार्टियों के नेता इधर-ऊधर जाते दिख रहे हैं। राज्य में कांग्रेस को एक बार फिर तगड़ा झटका मिला है। बसपा प्रमुख मायावती ने जानकारी दी है कि उनके साथ दो नेता जुड़े हैं। बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़माँ के बेटे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मायावती ने ट्वीट करके लिखा, मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़माँ के बेटे सलमान सईद ने कल दिनांक 12 जनवरी को बीएसपी प्रमुख से देर रात मुलाकात की व कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। सईद को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 

बसपा में एक और नेता शामिल

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर जिले के पूर्व केन्द्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे व इमरान मसूद के सगे भाई नोमान मसूद भी कल लोकदल छोड़कर, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बीएसपी प्रमुख ने इनको गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया है।

यूपी में कांग्रेस कमजोर- इमरान मसूद
बता दें, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद अन्य नेता पार्टी से नाता तोड़ते दिख रहे हैं। इस तरह कांग्रेस को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। इमरान मसूद समाजवादी पार्टी के साथ जा मिले हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद कहा था कि यूपी में कांग्रेस बहुत कमजोर है। यहां पर सिर्फ सपा और भाजपा के बीच लड़ाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024