1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पीएम मोदी ने दूसरी पार्टियों के लिए गुजरात को बना दिया अविजित, इस बार जीती भाजपा तो बनेगा ये नया इतिहास

पीएम मोदी ने दूसरी पार्टियों के लिए गुजरात को बना दिया अविजित, इस बार जीती भाजपा तो बनेगा ये नया इतिहास

 Published : Dec 05, 2022 09:56 pm IST,  Updated : Dec 06, 2022 06:40 am IST

India Tv-Matrize Exit Poll 2022: इंडिया टीवी-मैटराइज न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा भारी बहुमत के साथ लगातार सातवीं बार सरकार बना सकती है। इस एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा को 112 से 121 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बहुमत के लिए सिर्फ 92 सीटों की ही जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

India Tv-Matrize Exit Poll 2022: इंडिया टीवी-मैटराइज न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा भारी बहुमत के साथ लगातार सातवीं बार सरकार बना सकती है। इस एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा को 112 से 121 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बहुमत के लिए सिर्फ 92 सीटों की ही जरूरत है। वर्ष 2017 में भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से भाजपा को इस बार 15 से 20 सीटें अधिक मिलने का अनुमान लगाया गया है। अगर ये अनुमान सच साबित हुए तो वह नया इतिहास रचने के करीब है। 

पीएम मोदी ने गुजरात को बना दिया अविजित

अगर एग्जिट पोल के नतीजे सच साबित होते हैं तो इसका मतलब यह भी कहने में अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए कि पीएम मोदी ने गुजरात को अब दूसरी पार्टियों के लिए फिलहाल अविजित बना दिया है। यानि कि जिस राज्य को पीएम मोदी के रहते कोई भी दूसरी पार्टी जीत नहीं सकती। गुजरात में भाजपा वर्ष 1995 से लगातार सत्ता में है। पीएम मोदी को वर्ष 2001 में पहली बार गुजरात का सीएम बनाया गया था। इसके बाद वह लगातार वर्ष 2014 तक सीएम रहे। 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

मुख्यमंत्री रहते गुजरात में मोदी ने खड़ा किया विकास का नया मॉडल
गुजरात में लगातार 13 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहने के दौरान पीएम मोदी ने राज्य में विकास का एक नया मॉडल खड़ा किया था। उन्होंने गुजरात को देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बना कर इतिहास बना दिया था। गुजरात में सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करके उन्होंने राज्य में तरक्की के नए आयाम गढ़े। साथ ही उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में अप्रत्याशित मुकाम हासिल किया। इसीलिए आज भी उनके गुजरात मॉडल का पूरे देश में उदाहरण दिया जाता है। हालांकि गुजरात में दंगों के बाद मोदी की लोकप्रियता सिर्फ गुजरात में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जबरदस्त तरीके से बढ़ गई। उनका वह जलवा आज तक कायम है।   

किसी राज्य में लंबे समय तक शासन करने वाली दूसरी पार्टी बन सकती है बीजेपी
एग्जिट पोल के अनुमान यदि सच साबित हुए तो भाजपा इस बार गुजरात में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। गुजरात में भाजपा पिछले 27 वर्षों से लगातार सत्ता में है। ऐसे में इस बार सरकार बनी तो वह 32 वर्षों तक लगातार राज्य में शासन करने का रिकॉर्ड कायम कर सकती है। अभी तक पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नाम लगातार 34 साल तक शासन करने का रिकॉर्ड है। माकपा के बाद अब भाजपा लगातार 32 वर्षों तक किसी राज्य में शासन करने वाली देश की दूसरी पार्टी बन जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024