1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Punjab Election result 2022 live :पंजाब में दिख रही दिल्ली जैसी सुनामी, चल रही 'आप' की लहर

Punjab Election result 2022 live :पंजाब में दिख रही दिल्ली जैसी सुनामी, चल रही 'आप' की लहर

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 10, 2022 09:56 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 11:57 am IST

दिल्ली के बाहर कदम रखते हुए पंजाब में पहली बार जोर-शोर प्रचार करते हुए आप पार्टी तेजी से उभर कर आई आज मतगणना में मिले अभी तक के आंकड़ों के आधार पर बहुमत से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Punjab Election Result Live- India TV Hindi
Punjab Election Result Live Image Source : TWITTER

Punjab Election result 2022 live : दिल्ली के बाहर कदम रखते हुए पंजाब में पहली बार जोर-शोर प्रचार करते हुए आप पार्टी तेजी से उभर कर आई आज मतगणना में मिले अभी तक के आंकड़ों के आधार पर बहुमत से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह तस्वीर दर्शा रही है कि आप पार्टी के सीएम प्रत्याशी भगवंत मान अगले सीएम होंगे। 

पंजाब में भी दोहराई जा रही दिल्ली की जीत की कहानी 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार सरकार बनाई। उन्हें तीसरी बार में प्रचंड बहुमत मिला था। आप ने 70 में से 62 सीटों पर एकतरफा बढ़त बनाई थी। यही हाल पंजाब में भी दिख रहा है। यहां ताजा रुझानों में आप को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 117 में से 90 से भी ज्यादा सीटों पर आप बढ़त बना चुकी है। 

आप की बढ़त के मायने क्या, क्या कांग्रेस की अंदरुनी कलह का मिला फायदा?

पंजाब में कांग्रेस की अंदरुनी कलह जो खुलकर सामने आई। जानिए क्या रहीं खास वजह।

1. सिद्धू के विवादित बयान

कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धे की सत्ता लौलुपता और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के बीच कांग्रेस में अंदरुनी कलह खुलकर सामने आई। कांग्रेस ने सीएम पद के लिए फिर चन्नी को सीएम का चेहरा घोषित किया था। इस पर नवजोत ने अनमने बयान देकर अपने मंतव्य को बयां किया था, जो बिल्कुल भी कांग्रेस को फायदा पहुंचाने वाला नहीं था।

2. अमरिंदर का कांग्रेस पार्टी छोड़ना

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में चल रही उठा-पटक के बीच सीएम पद से इस्तीफा दिया और फिर बाद में अपनी ही पार्टी बना ली। अमरिंदर के पार्टी छोड़ने से भी कांग्रेस काफीकमजोर हुई और इसका खामियाजा कांग्रेस को और भरपूर फायदा आप को मिला।

3. केजरीवाल के चुनावी वादों और इरादों ने उत्साहित किया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में परिवार सहित धुआंधार प्रचार किया और दिल्ली सरकार ​की उपलब्धियो का बखान करके पंजाब को भी दिल्ली की तरह उन्नत बनाने का वादा किया। उन्होंने पंजाब के स्कूलों की दिल्ली के स्कूलों से तुलना की और पंजाब को भरोसा दिलाया कि वे ​यहां भी दिल्ली जैसे स्कूल और शिक्षा का स्तर बढ़ाएंगे। वहीं केजरीवाल ने कई लोकलुभावन योजनाओं को सभाओं में बताया, उनके दिल्ली मॉडल से भी पंजाब की जनता प्रभावित हुई और इसे वोट में तब्दील किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024