1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब चुनाव: सिद्धू ने पढ़ने वाली लड़कियों व महिलाओं को लेकर किए बड़े एलान, मिलेंगे 2 हजार रुपए प्रति महीना

पंजाब चुनाव: सिद्धू ने पढ़ने वाली लड़कियों व महिलाओं को लेकर किए बड़े एलान, मिलेंगे 2 हजार रुपए प्रति महीना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2022 04:01 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 04:01 pm IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर 5वीं और 10वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को क्रमश: 5000 और 15000 रुपये दिए जाएंगे। हम प्रत्येक छात्रा के 12वीं पास होने पर उसे 20,000 रुपये देंगे। छात्राओं को उच्च अध्ययन करने में मदद करने के लिए हम उन्हें कंप्यूटर और टैबलेट भी देंगे।

पंजाब चुनाव: सिद्धू ने पढ़ने वाली लड़कियों व महिलाओं को लेकर किए बड़े एलान, मिलेंगे 2 हजार रुपए प्रत- India TV Hindi
पंजाब चुनाव: सिद्धू ने पढ़ने वाली लड़कियों व महिलाओं को लेकर किए बड़े एलान, मिलेंगे 2 हजार रुपए प्रति महीना Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • पंजाब में चुनाव से पहले सिद्धू ने किए कई बड़े वादे
  • महिलाओं को 2 हजार रुपए प्रति महीना देने का किया वादा
  • घर संभालने वाली महिलाओं को 2 हजार महीना और साल में 8 सिलेंडर दिए जाएंगे- सिद्धू

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पढ़ाई करने वाली लड़कियों और महिलाओं को लेकर कई बड़े वादे किए। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर 5वीं और 10वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को क्रमश: 5000 और 15000 रुपये दिए जाएंगे। हम प्रत्येक छात्रा के 12वीं पास होने पर उसे 20,000 रुपये देंगे। छात्राओं को उच्च अध्ययन करने में मदद करने के लिए हम उन्हें कंप्यूटर और टैबलेट भी देंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने महिलाओं को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए। सिद्धू ने कहा कि, घर संभालने वाली महिलाओं को 2 हजार महीना और साल में 8 सिलेंडर दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के वादे को काउंटर करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यह बड़ा दांव खेला है। बता दें कि, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की हर महिला को प्रति महीना 1 हजार रुपए देने का वादा किया था। नवजोत सिद्धू बरनाला में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, ''हमारी सरकार दोबारा बनने पर 2000 हजार हर महीने पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को दिया जाएगा, इसके साथ ही साल में 8 सिलेंडर भी दिए जाएंगे।'

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 'पांचवीं से लेकर 10वीं तक पढ़ाई कर रही लड़कियों को 5000 रुपये देंगे, 10वीं पास बच्चियों को 15000 दिए जाएंगे। 12वीं पास लड़कियों को 20000 रुपये दिए जाएंगे। कॉलेज के दाखिला पर्ची दिखाने पर लड़कियों को स्कूटी मिलेगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024