1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, चमकौर से CM चन्नी और अमृतसर ईस्ट से सिद्धू लड़ेंगे चुनाव

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, चमकौर से CM चन्नी और अमृतसर ईस्ट से सिद्धू लड़ेंगे चुनाव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2022 03:26 pm IST,  Updated : Jan 15, 2022 03:30 pm IST

पंजाब चुनावों के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब SC से चुनाव लड़ेंगे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, चमकौर से CM चन्नी और अमृतसर ईस्ट से सिद्धू लड़ेंगे चुनाव- India TV Hindi
पंजाब चुनाव 2022: कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, चमकौर से CM चन्नी और अमृतसर ईस्ट से सिद्धू लड़ेंगे चुनाव Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे
  • पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से मैदान में उतरेंगे

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू अपनी वर्तमान सीट अमृतसर पूर्व, रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक और सोनी भी अपने मौजूदा क्षेत्र अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे। 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वह अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं। बलबीर सिद्धू मोहाली से मैदान में उतरेंगे वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे कैप्टन संदीप संधू को दाखा से टिकट दिया गया है। अबोहर से सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है।

फिरोजपुर से परमिंरदर पिंकी और जीरा से कुलबीर जीरा को टिकट दिया गया है। नाभा से साधु सिंह धर्मसोत, सुजानपुर से नरेश पुरी, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा, श्री हरगोबिंदपुर से मंदीप सिंह, फतेहगढ़ चूड़ियां से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा गया है। 

पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे 

गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवारों को इस बार सुविधा ऐप के जरिए ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024