1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: सोजित्रा सीट पर बीजेपी को मिली जीत, 29519 वोटों से हारी कांग्रेस

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: सोजित्रा सीट पर बीजेपी को मिली जीत, 29519 वोटों से हारी कांग्रेस

 Published : Nov 29, 2022 09:48 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 11:22 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में सोजित्रा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। बीजेपी के विपुलकुमार विनुभाई ने कांग्रेस के पुनम भाई माधाभाई परमार को 29519 वोटों से हराया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सोजित्रा सीट का समीकरण- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सोजित्रा सीट का समीकरण Image Source : INDIA TV

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में सोजित्रा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। बीजेपी के विपुलकुमार विनुभाई ने कांग्रेस के पुनम भाई माधाभाई परमार को 29519 वोटों से हराया है। बीजेपी के विपुलकुमार विनुभा 87300 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के पुनम भाई माधाभाई परमार को 57781 वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने मनुभाई रणछोड़भाई ठाकुर को टिकट दिया था, जिन्हें 3460 वोट मिले। 

2017 विधानसभा चुनाव में कैसे रहे थे परिणाम

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से पुनमभाई माधाभाई परमार ने भारतीय जनता पार्टी के पटेल विपुलकुमार विनुभाई को 2,388 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट पर बड़ा रोचक रिजल्ट आता है। पिछले दो बार से यहां से कांग्रेस चुनाव जीतती आ रही है जबकि उसके पहले दो बार बीजेपी को विजय मिली थी। उससे भी पहले दो बार कांग्रेस वहां से चुनाव जीत चुकी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024