1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: अमरोहा सीट: सपा का परंपरागत गढ़ रही है यह सीट, देखना है क्या बीजेपी करेगी उलटफेर?

UP Election 2022: अमरोहा सीट: सपा का परंपरागत गढ़ रही है यह सीट, देखना है क्या बीजेपी करेगी उलटफेर?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2022 12:42 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 12:42 pm IST

उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। इस सीट पर ​पिछले लगातार तीन विधानसभा चुनाव से सपा स्पष्ट रूप से जीतती आ रही है।अमरोहा सीट पर इस बार बीजेपी की ओर से राम सिंह सैनी उम्मीदवार हैं। वहीं महबूब अली सपा व मोहम्मद नावेद अयाज बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

Up Assembly Election- India TV Hindi
Up Assembly Election Image Source : FILE PHOTO

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। इस सीट पर ​पिछले लगातार तीन विधानसभा चुनाव से सपा स्पष्ट रूप से जीतती आ रही है। इस बार भी देखना है कि यह सीट सपा कायम रख पाती है या नहीं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में महबूब अली ने जीत हासिल की थी। अमरोहा सीट पर इस बार बीजेपी की ओर से राम सिंह सैनी उम्मीदवार हैं। वहीं महबूब अली सपा व मोहम्मद नावेद अयाज बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

अमरोहा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में यह सीट आती है। 2017 में अमरोहा में कुल 37.10 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में समाजवादी पार्टी से महबूब अली ने बहुजन समाज पार्टी के नौशाद अली को 15042 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं कुंवर दानिश अली हैं। जो बहुजन समाज पार्टी से हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कंवर सिंह तंवर को 63248 से हराया था। 

इस बार जीत की राह किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं है। हालांकि 1977 से अब क हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी 3 बार तो बीजेपी 2 बार यह सीट जीती है। इस तरह जीत का प्रतिशत क्रमश: 60 और 40 का है। इस सीट पर सोमवार, 14 फरवरी 2022 को वोट डाले जाएंगे। मतगणना गुरुवार, 10 मार्च 2022 को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024