1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : बदायूं में बीजेपी उम्मीदवार महेश गुप्ता ने दर्ज की जीत

UP Election 2022 : बदायूं में बीजेपी उम्मीदवार महेश गुप्ता ने दर्ज की जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2022 11:23 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 10:27 pm IST

बीजेपी उम्मीदवार महेश गुप्ता ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के आबिद रजा खान को हरा दिया है।

UP Assembly Election- India TV Hindi
UP Assembly Election Image Source : FILE PHOTO

UP Election 2022 :बदायूं विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आती है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के महेश गुप्ता, समाजवादी पार्टी के रईस अहमद और बसपा के राजेश कुमार सिंह के बीच था। बीजेपी उम्मीदवार महेश गुप्ता ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के आबिद रजा खान को हरा दिया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुप्ता ने खान को 11179 वोटों के अंतर से मात दी।

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से महेश चंद्र गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के आबिद रजा खान को 16467 वोटों के अंतर से हराया था। 2017 में बदायूं में कुल 41.04 प्रतिशत वोट पड़े। सपा के आबिद रजा खान वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 70,847 वोट मिले थे, जो कुल मतों 33.30% था। वहीं बसपा के भूपेंद्र सिंह वर्ष 2017 में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 32,641 वोट मिले थे। जो कि कुल मतों का 15.34% था। यह सीट इससे पहले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के खाते में गई थी।

इस बार बदायूं विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में सपा और बसपा के प्रत्याशी पूरा जोर लगाएंगे। पिछली बार के विजेता महेश गुप्ता इस बार भी जीत के लिए मूंछों पर ताव देकर जीत के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं। चुनाव परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। इस विधानसभा सीट पर सोमवार, 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि मतगणना गुरुवार, 10 मार्च 2022 को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024