1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: बरेली सीट पर रहा है 'कमल' का कब्जा, इस बार क्या होगा जनादेश?

UP Election 2022: बरेली सीट पर रहा है 'कमल' का कब्जा, इस बार क्या होगा जनादेश?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2022 08:38 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 08:38 am IST

बीजेपी ने इस बार डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना को टिकट दिया है। अरुण कुमार की इस पूरे इलाके में अच्छी पकड़ है और उनका छवि भी काम करने वाले नेता की है। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी की तरफ से राजेश कुमार अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

बीजेपी विधायक डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना- India TV Hindi
बीजेपी विधायक डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना Image Source : FACEBOOK

Highlights

  • UP में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई
  • उत्तर प्रदेश की बरेली सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है
  • इस बार समाजवादी पार्टी भी इस सीट पर अपना जोर आजमा रही है

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। यूपी की बरेली सीट एक बार फिर चर्चा में है। बरेली में बीजेपी का दबदबा रहा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी भी इस सीट पर अपना जोर आजमा रही है। हालांकि बीजेपी ने इस बार भी मौजूदा विधायक को ही प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी ने इस बार डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना को टिकट दिया है। अरुण कुमार की इस पूरे इलाके में अच्छी पकड़ है और उनका छवि भी काम करने वाले नेता की है। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी की तरफ से राजेश कुमार अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। बहुजम समाज पार्टी ने ब्रह्मानंद शर्मा को टिकट दिया है। 

साल 2017 की बात करें तो इस सीट पर अरुण कुमार सक्सेना को 1 लाख 15 हजार 270 वोट मिले थे और उनकी एकतरफा जीत हासिल हुई थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम प्रकाश अग्रवाल थे। प्रेम प्रकाश को 86 हजार 559 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी के अनीस अहमद खान को 14 हजार 596 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024