1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: भदोही सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रवींद्रनाथ त्रिपाठी आगे, ज़ाहिद बेग पीछे

UP Election 2022: भदोही सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रवींद्रनाथ त्रिपाठी आगे, ज़ाहिद बेग पीछे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:22 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 12:11 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य के शामली जिले में पड़ने वाली भदोही विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है।

UP Election 2022- India TV Hindi
UP Election 2022 Image Source : FILE PHOTO

Bhadohi Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य के शामली जिले में पड़ने वाली भदोही विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवींद्रनाथ त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ज़ाहिद बेग से आगे चल रहे हैं।

रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के उम्मीदवार रवींद्र त्रिपाठी को अब तक 5148 वोट मिले हैं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ​जाहिद बेग के खाते में 4654 वोट आए हैं। बहुजन समाज पार्टी के हरीशंकर चौहान लड़ाई में पिछड़ गए हैं। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है।

2017 में भारतीय जनता पार्टी से रवींद्र नाथ तिवारी ने समाजवादी पार्टी के जाहिद बेग को 1105 वोटों के मार्जिन से हराया था। रवींद्र नाथ तिवारी को 79,519 वोट मिले थे। जो कुल मतों का 33.20% थे। वहीं सपा के जाहिद बेग दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 78,414 वोट हासिल हुए थे, जो कुल मतों का 32.74% थे। बसपा के प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा तीसरे स्थान पर थे। उन्हें 56,555 वोट प्राप्त हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024