1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेंद्र सिंह जीते

UP Election 2022: जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेंद्र सिंह जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:01 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 04:29 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों 2022 के लिए वोटों की गिनती जारी है। जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है।

UP Election 2022: Jewar Vidhan sabha Result 2022- India TV Hindi
UP Election 2022: Jewar Vidhan sabha Result 2022 Image Source : INDIA TV

Jewar Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर विधानसभा सीट (Jewar Vidhan sabha Result 2022) पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। धीरेंद्र सिंह ने बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना को मात दी है। बता दें कि, इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है। 

यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव में जेवर सीट पर भारतीय जनता पार्टी से मौजूदा विधायक धीरेन्द्र सिंह (Dhirendra Singh), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और सपा गठबंधन के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana), इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज चौधरी, आम आदमी पार्टी से पूनम, बहुजन समाज पार्टी से नरेंद्र कुमार भाटी डाढ़ा मैदान में उतरा था। 

गौतमबुद्ध नगर की जेवर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने बसपा के वेदराम भाटी 22 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह को 102979 वोट (49.01 प्रतिशत) मिले थे, जबकि बसपा प्रत्याशी वेदराम भाटी को 80806 वोट (38.45 प्रतिशत) मिले थे। सपा के नरेंदर नागर तीसरे नंबर पर रहे थे जिन्हें 13239 वोट (6.30 प्रतिशत) मिले थे। वहीं 1276 लोगों ने नोटा (None of the Above) का बटन दबाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024