1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद ने दर्ज की जीत

UP Election 2022: मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद ने दर्ज की जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 12:00 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 06:32 pm IST

साल 2017 में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बाबा गोरखनाथ ने जीत हासिल की थी। गोरखनाथ को 86 हजार 960 वोट हासिल हुए थे। वहीं, समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद को 58 हजार 684 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

UP Election 2022- India TV Hindi
UP Election 2022 Image Source : INDIA TV

Milkipur Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी गठबंधन उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने लगभग 12000 वोट से जीत दर्ज की है। अवधेश प्रसाद ने  कांग्रेस के बृजेश कुमार को हराया। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है।

साल 2017 में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बाबा गोरखनाथ ने जीत हासिल की थी। गोरखनाथ को 86 हजार 960 वोट हासिल हुए थे। वहीं, समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद को 58 हजार 684 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रहे थे। बहुजन समाज पार्टी के रामगोपाल कोरी को 46 हजार 27 वोट हासिल हुए थे। इस बार भी बीजेपी से बाबा गोरखनाथ चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वह एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024