1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: नोएडा में पंकज सिंह फिर से मारेंगे बाजी? जानिए कौन-कौन है मैदान में

UP Election 2022: नोएडा में पंकज सिंह फिर से मारेंगे बाजी? जानिए कौन-कौन है मैदान में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2022 04:56 pm IST,  Updated : Feb 05, 2022 05:06 pm IST

नोएडा सीट पर इस बार कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने सुनील चौधरी (Sunil Choudhary) को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने कृपा राम शर्मा (Kriparam Sharma) को टिकट दिया है। इस बार नोएडा सीट पर 5 निर्दलीय भी मैदान में हैं।

UP Noida Assembly Election 2022: BJP Pankaj Singh, Congress Pankhuri Pathak, SP Sunil Choudhary- India TV Hindi
UP Noida Assembly Election 2022: BJP Pankaj Singh, Congress Pankhuri Pathak, SP Sunil Choudhary Image Source : INDIA TV

Highlights

  • नोएडा में पहले चरण यानी 10 फरवरी को होना है मतदान
  • नोएडा सीट पर फिलहाल बीजेपी का है कब्जा
  • नोएडा विधानसभा सीट से कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं

UP Noida Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है और सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। नोएडा (Noida voting date 2022) गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है, नोएडा में पहले चरण में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होनी है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट राजनीति के लिहाज से रसूख वाली सीट कही जाती है। दिल्ली से सटे नोएडा सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है और यहां केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह (Pankaj Singh) विधायक हैं।

नोएडा सीट पर इस बार कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने सुनील चौधरी (Sunil Choudhary) को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने कृपा राम शर्मा (Kriparam Sharma) को टिकट दिया है। इस बार नोएडा सीट पर 5 निर्दलीय भी मैदान में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो नोएडा सीट से भाजपा के पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी को हराया था। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को 1,62,417 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सुनील चौधरी को 58,401 वोट मिले थे। बसपा के रविकांत तीसरे नंबर पर रहे थे जिन्हें 27,365 वोट मिले थे। वहीं 1787 लोगों ने नोटा (None of the Above) का बटन दबाया था। 

जिला सूचना विभाग के मुताबित, नोएडा विधानसभा सीट से कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं

  • पंकज सिंह- भारतीय जनता पार्टी
  • पंखुड़ी पाठक- इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • सुनील चौधरी- समाजवादी पार्टी
  • कृपा राम शर्मा- बहुजन समाज पार्टी
  • आशीष शर्मा- लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
  • घनश्याम- भारतीय जनसंघ पार्टी
  • दीप माला श्रीवास्तव- पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
  • धर्मेंद्र- निर्दलीय
  • सुनील कुमार- निर्दलीय
  • नीतीश- राष्ट्रीय जनता पार्टी
  • किशोर सिंह- भारतीय इंसान पार्टी
  • रोहित- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य)
  • बबलू सिंह चौधरी- अल-हिंद पार्टी
  • कुश कुमार श्रीवास्तव- भारतीय जन जागृति पार्टी
  • राजकुमार- शिवसेना
  • सुनील चौधरी- समाजवादी पार्टी
  • विजेंद्र सिंह- विजय भारत पार्टी
  • यशु सिंह- निर्दलीय
  • अपर्णा शर्मा- निर्दलीय
  • सौरभ गोयल- निर्दलीय
  • संजीव कुमार गोस्वामी- सर्व समाज पार्टी
  • ध्रुव अग्रवाल- लिबरल पार्टी ऑफ़ इंडिया

UP में 7 चरणों मे चुनाव होगा

चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। ये हैं: प्रथम चरण-10 फरवरी, द्वितीय चरण-14 फरवरी , तृतीय चरण-20 फरवरी, चतुर्थ चरण-23 फरवरी, पांचवा चरण-27 फरवरी, छठा चरण-3 मार्च, सातवां चरण-7 मार्च। 10 मार्च को मतगणना होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024