1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने दर्ज की रिकॉर्डतोड़ जीत

UP Election 2022: नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने दर्ज की रिकॉर्डतोड़ जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 09:05 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 04:04 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने 1,79,000 के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है।

UP Election 2022: Noida Vidhan sabha Result - India TV Hindi
UP Election 2022: Noida Vidhan sabha Result  Image Source : INDIA TV

Noida Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज सिंह (Pankaj singh) ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है। पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार सुनील चौधरी को 1,79,000 वोट के अंतर से पराजित किया है।  बता दें कि, इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है। 

यूपी 2022 विधानसभा चुनाव की बात करें तो नोएडा सीट पर इस बार कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) को प्रत्याशी बनाया था तो वहीं समाजवादी पार्टी ने सुनील चौधरी (Sunil Choudhary) को टिकट दिया था। बहुजन समाज पार्टी ने कृपा राम शर्मा (Kriparam Sharma) को टिकट दिया था। 

2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा सीट से भाजपा के पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी को हराया था। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को 1,62,417 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सुनील चौधरी को 58,401 वोट मिले थे। बसपा के रविकांत तीसरे नंबर पर रहे थे जिन्हें 27,365 वोट मिले थे। वहीं 1787 लोगों ने नोटा (None of the Above) का बटन दबाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024