1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: पडरौना विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी, जानें कौन है आगे

UP Election 2022: पडरौना विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी, जानें कौन है आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 10:39 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 03:09 pm IST

कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट (Padrauna Vidhan Sabha Chunav Result 2022) पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है। यूपी के कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है।

Padrauna Vidhan Sabha Chunav Result 2022- India TV Hindi
Padrauna Vidhan Sabha Chunav Result 2022 Image Source : INDIA TV

Padrauna Vidhan Sabha Chunav Result 2022: कुल 7 चरणों में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट (Padrauna Vidhan Sabha Chunav Result 2022) पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है। यूपी के कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट (Padrauna Vidhan Sabha Chunav Result) पर भी वोटों की गिनती जारी है। यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में फाजिलनगर विधानसभा सीट पर सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी के सुरेंद्र कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। यूपी में छठे चरण में 3 मार्च कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई है। 

पडरौना विधानसभा सीट पर अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनीष कुमार जायसवाल समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के उम्मीदवार विक्रमा यादव से आगे चल रहे हैं। रुझानों के मुताबिक, पडरौना विधानसभा सीट पर बीजेपी के मनीष कुमार जायसवाल को अब तक 55147 वोट मिले हैं, जबकि सपा गठबंधन के उम्मीदवार विक्रमा यादव के खाते में 35303 वोट आए हैं। 

बता दें कि, इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है। यूपी में 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए कुल 7 चरणों में चुनाव हुए हैं और आज मतगणना हो रही है। कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मनीष कुमार जायसवाल उर्फ मंटू को अपना उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने विक्रमा यादव को, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पवन कुमार उपाध्याय को और कांग्रेस ने पडरौना से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन को अपना उम्मीदवार बनाया है।  

2017 का जनादेश

कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां बीजेपी के टिकट पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने 93649 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। बसपा के जावेद इकबाल 53097 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे जबकि कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ीं शिवकुमारी देवी 53097 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही थीं। कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 1658 लोगों ने नोटा (None of the Above) का बटन दबाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024