1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : फूलपुर पवई में मतगणना जारी, सपा उम्मीदवार आगे

UP Election 2022 : फूलपुर पवई में मतगणना जारी, सपा उम्मीदवार आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:15 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 10:33 pm IST

2017 के विधानसभा चुनावों में फूलपुर पवई सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के अब्दुल कायस आजमी को 7 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हराया था।

Phoolpur Pawai Result, Phoolpur Pawai News, Phoolpur Pawai Chunav Result- India TV Hindi
Phoolpur Pawai Result LIVE. Image Source : INDIA TV

Phoolpur Pawai Result LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई। प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पड़ने वाली फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है। फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर छठवें चरण में मतदान हुआ था।

सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रमाकांत यादव 20 हजार से भी ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों में फूलपुर पवई सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के अब्दुल कायस आजमी को 7 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। अरुण कुमार यादव को 68435 वोट मिले थे जबकि बसपा के उम्मीदवार अब्दुल कायस आजमी के खाते में 61140 वोट आए थे। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्याम बहादुर सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें कुल 38099 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024