1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: प्रतापगढ़ सीट पर वोटों की गिनती जारी, बीजेपी के राजेंद्र कुमार जीते

UP Election 2022: प्रतापगढ़ सीट पर वोटों की गिनती जारी, बीजेपी के राजेंद्र कुमार जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:02 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 10:42 pm IST

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के राजेंद्र कुमार ने अपना दल कमेरावादी की उम्मीदवार कृष्णा पटेल को 25063 वोटों के अंतर से मात दी है।

Pratapgarh Chunav result- India TV Hindi
Pratapgarh Chunav result Image Source : INDIA TV

Pratapgarh Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को मतगणना हुई। प्रतापगढ़ विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर  अपना दल कमेरावादी की उम्मीदवार कृष्णा पटेल को बीजेपी के राजेंद्र कुमार ने हरा दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के राजेंद्र कुमार ने अपना दल कमेरावादी की उम्मीदवार कृष्णा पटेल को 25063 वोटों के अंतर से मात दी है।

आपको बता दें कि कृष्णा पटेल केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल की मां हैं। बीजेपी गठबंधन के तहत पहले यह प्रतापगढ़ सीट अपना दल (एस) के खाते में जानेवाली थी लेकिन जब अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल ने इस सीट पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका तब अनुप्रिया ने अपनी पार्टी से उम्मीदवार को वापस ले लिया। अंत में बीजेपी को आखिरी वक्त पर राजेंद्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारना पड़ा। 

2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। संगमलाल गुप्ता को कुल 80828 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के नागेंद्र सिंह रहे थे और उन्हें कुल 46274 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बीएसपी उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी रहे थे और उन्हें कुल 41750 मतों से संतोष करना पड़ा था। आपको बता दें कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024