1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : किसे चुनेगी स्वार की जनता? 2017 में जीते थे अब्दुल्ला आज़म खान

UP Election 2022 : किसे चुनेगी स्वार की जनता? 2017 में जीते थे अब्दुल्ला आज़म खान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2022 10:16 am IST,  Updated : Feb 10, 2022 10:16 am IST

समाजवादी पार्टी ने स्वार सीट से मोहम्मद आज़म खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान को ही टिकट दिया है। वहीं, एनडीए गठबंधन ने इस सीट से अपना दल (सोनेलाल) के हैदर अली खान को प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के साथ मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के साथ मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान Image Source : PTI

Highlights

  • समाजवादी पार्टी ने स्वार सीट से मोहम्मद आज़म खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान को ही टिकट दिया है
  • एनडीए गठबंधन ने इस सीट से अपना दल (सोनेलाल) के हैदर अली खान को प्रत्याशी बनाया है
  • बहुजन समाज पार्टी की तरफ से शंकर लाल सैनी ही उम्मीदवार होंगे

उत्तर प्रदेश में चुनाव इस बार बिल्कुल अलग नज़र आ रहा है। क्योंकि समाजवादी पार्टी और बीजेपी की रणनीति पूरी तरह बदल गई है। अखिलेश यादव ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इस बार छोटे दलों के साथ ही मैदान में उतरेंगे। स्वार सीट का मिजाज़ भी इस बार कुछ ऐसा ही नज़र आ रहा है।

इस बार भी समाजवादी पार्टी ने स्वार सीट से मोहम्मद आज़म खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान को ही टिकट दिया है। वहीं, एनडीए गठबंधन ने इस सीट से अपना दल (सोनेलाल) के हैदर अली खान को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की तरफ से शंकर लाल सैनी ही उम्मीदवार होंगे।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान को इसमें ऐतिहासिक जीत हासिल हुई थी। अब्दुल्ला आज़म खान को 1,06,443 वोट हासिल हुए थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी रही थीं। लक्ष्मी को 53,347 मत हासिल हुए थे। बीएसपी उम्मीदवार नवाब काज़िम अली खान को 42 हजार 233 वोट हासिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024