1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: सुल्तानपुर सदर में इस बार कौन मारेगा बाजी? पिछले चुनाव में BJP ने दर्ज की थी जीत

UP Election 2022: सुल्तानपुर सदर में इस बार कौन मारेगा बाजी? पिछले चुनाव में BJP ने दर्ज की थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2022 10:56 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 10:57 pm IST

सुल्तानपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन पार्टी निषाद पार्टी ने राजबाबू उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के अरुण वर्मा मैदान में हैं।

BJP- India TV Hindi
BJP Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान
  • इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की गठबंधन पार्टी निषाद पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच

सुल्तानपुर सदर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है और सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के काम में व्यस्त हैं। सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट पर चुनावों के पांचवें चरण में 27 फरवरी 2022 को मतदान होना है। सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट प्रदेश की हॉट सीट में से एक कही जा सकती है। 2014 लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सदर से ही वरुण गांधी जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इस इलाके का अपना ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व भी रहा है। मीडिया में अक्सर चर्चा में रहने वाली सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन पार्टी निषाद पार्टी और समाजवादी पार्टी में माना जा रहा है।

सुल्तानपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन पार्टी निषाद पार्टी ने राजबाबू उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के अरुण वर्मा मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने ओ पी सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर अभिषेक सिंह राणा ताल ठोंक रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से सीताराम ने बहुजन समाज पार्टी के राज प्रसाद उपाध्याय को 18773 मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में सीताराम को 68950 वोट मिले थे जबकि राज प्रसाद उपाध्याय के लिए 50177 लोगों ने वोटों के जरिए अपना समर्थन दिया था। सपा के प्रत्याशी अरुण वर्मा 49692 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024