1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: प्रयागराज में योगी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले की कोशिश, युवक को हिरासत में लिया गया

UP Election 2022: प्रयागराज में योगी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले की कोशिश, युवक को हिरासत में लिया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2022 01:16 pm IST,  Updated : Feb 03, 2022 01:40 pm IST

युवक के पास से ब्लेड और ज़हर का पैकेट मिला है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि युवक हमले की नीयत से आया था।

सिद्धार्थ नाथ सिंह, मंत्री, यूपी सरकार- India TV Hindi
सिद्धार्थ नाथ सिंह, मंत्री, यूपी सरकार Image Source : FILE

Highlights

  • सिद्धार्थ नाथ सिंह के काफिले में शामिल था युवक
  • युवक के पास से ब्लेड और ज़हर का पैकेट बरामद

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के काफिले में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया है। बताया जाता है कि युवक के पास से ब्लेड और ज़हर का पैकेट मिला है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि युवक हमले की नीयत से आया था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ नाथ सिंह आज दो बजे नामांकन दाखिल करनेवाले हैं। 

बताया जाता है कि प्रयागराज में यह युवक सिद्धार्थ नाथ सिंह के काफिले में शामिल हो गया। युवक को पुलिस और काफिल में शामिल लोगों ने दबोच लिया। फिलहाल युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024