1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: कानून मंत्री Brajesh Pathak बोले- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जरायम हावी था

UP Election 2022: कानून मंत्री Brajesh Pathak बोले- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जरायम हावी था

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 29, 2022 04:18 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 04:18 pm IST

यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी एक विशाल परिवार है और हम सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। बीजेपी किसी एक की पार्टी है। ये एक ऐसा बाग है जिसमें विभिन्न रंगों और महक के फूल हैं। बीजेपी ने सबको इकट्ठा करके एक ऐसा गुलदस्ता तैयार किया है जो पूरे देश-प्रदेश को महकाने का काम करता है।

Brajesh Pathak at India TV Chunav Manch 2022- India TV Hindi
UP Election 2022: कानून मंत्री Brajesh Pathak बोले- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जरायम हावी था Image Source : INDIA TV

Highlights

  • ब्रजेश पाठक को India TV के कॉन्क्लेव Chunav Manch में आमंत्रित किया गया था
  • बीजेपी एक ऐसा बाग है जिसमें विभिन्न रंगों के फूल हैं- ब्रजेश पाठक
  • 'समाजवादी पार्टी ने कुत्सित भावना के तहत भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया'

Chunav Manch 2022: उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, '2017 से पहले मुंबई, तमिलनाडु, गुजरात और देश के अलग-अलग हिस्सों से जो लोग आते थे, कहते थे कि शाम होते ही वापस आ जाना। लखनऊ सहित सभी जिलों में लोग अपने बच्चों से कहते थे कि बेटा कोशिश करना कि सूर्यास्त से पहले घर आ जाना। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जरायम हावी था। कानून तोड़ने वाले, गुंडे-माफिया थानों पर कब्जा करके बैठे थे। समाजवादी पार्टी के लोगों ने प्लॉट पर, मकानों पर कब्जा करने का काम किया। अपहरण उद्योग खुल गया।' बता दें कि ब्रजेश पाठक India TV के विशेष कार्यक्रम Chunav Manch में बोल रहे थे।

'सपा ने कुत्सित भावना के तहत भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया'

ब्रजेश पाठक ने कहा, 'समाजवादी पार्टी ने कुत्सित भावना के तहत भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया, फरसे को लगाया। भगवान परशुराम अपने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करते। इसीलिए आपने देखा होगा कि मात्र कुछ दिनों के अंदर भगवान परशुराम ने फरसे को फेंक दिया और वह टूट गया। उस समय सिर्फ वह फरसा नहीं टूटा बल्कि समाजवादी पार्टी का सपना भी धूल-धूसरित हुआ। भगवान परशुराम के कुपित होने का दुष्परिणाम समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। यह समाजवादी पार्टी के लिए भारी अपशकुन साबित होगा।'

'बीजेपी एक ऐसा बाग है जिसमें विभिन्न रंगों के फूल हैं'
ब्रजेश पाठक ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी एक विशाल परिवार है और हम सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। बीजेपी किसी एक की पार्टी है। ये एक ऐसा बाग है जिसमें विभिन्न रंगों और महक के फूल हैं। बीजेपी ने सबको इकट्ठा करके एक ऐसा गुलदस्ता तैयार किया है जो पूरे देश-प्रदेश को महकाने का काम करता है। बीजेपी का नेतृत्व सभी लोगों के संपर्क में लगातार रहता है और बात करता रहता है।'

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग होगी। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा और सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024