1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Elections 2022 India TV Opinion Poll: यूपी में फिर बनेगी योगी सरकार, जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी

UP Elections 2022 India TV Opinion Poll: यूपी में फिर बनेगी योगी सरकार, जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2022 07:47 pm IST,  Updated : Jan 17, 2022 08:54 pm IST

इंडिया टीवी ग्राउंड ज़ीरो ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 230 से 235 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि सपा गठबंधन को 160 से 165 सीटें, बीएसपी को 2 से 5 सीटें और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

UP Elections 2022 India TV Opinion Poll: यूपी में फिर बनेगी योगी सरकार, जानिए किस पार्टी को कितनी सी- India TV Hindi
UP Elections 2022 India TV Opinion Poll: यूपी में फिर बनेगी योगी सरकार, जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी Image Source : INDIA TV

Highlights

  • यूपी में 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट, 10 मार्च को होगी मतगणना
  • बीजेपी गठबंधन को 230 से 235 सीटें मिलने का अनुमान
  • जानिए किस चेहरे को वोटर्स ने कितने नंबर दिए?

UP Elections 2022 India TV Opinion Poll: यूपी विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों के आंकलन के लिए इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो ने ओपिनियन पोल किया है। ओपिनियन पोल में यूपी को पांच अलग-अलग हिस्सों (पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रोहिलखंड, अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल) में बांटा गया है। बता दें कि, 25 नवंबर से 15 दिसम्बर के बीच 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों की राय ली गई। ग्राउंड ज़ीरो से यूपी की 403 सीटों का Indepth Analysis किया गया। यकीन मानिए, नतीजे चौंकाने वाले हैं। 

इंडिया टीवी ग्राउंड ज़ीरो ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 230 से 235 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि सपा गठबंधन को 160 से 165 सीटें, बीएसपी को 2 से 5 सीटें और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। योगी आदित्यनाथ पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाएंगे। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सीटें बढ़ेंगी लेकिन बहुमत से दूर रहेंगे। गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ जीत दर्ज करेंगे। ओपिनियम पोल में योगी आदित्यनाथ को रिकॉर्ड वोट मिलने का अनुमान है। वहीं सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कम मार्जि ने से जीतेंगे।  

इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च के ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक, सीटों के लिहाज़ से पश्चिमी यूपी, रोहिलखंड और अवध तीनों रीजन में समाजवादी पार्टी (सपा) प्लस अच्छी खासी लीड लेती दिख रही है। हालांकि, अवध में वोट परसेंटेज के लिहाज़ से BJP प्लस और सपा प्लस में कांटे की टक्कर है। अवध रीजन में इंडिया टीवी ग्राउंड ज़ीरो रिसर्च का ओपिनियन पोल बीजेपी के होल्ड को मज़बूत करता दिख रहा है। भाजपा प्लस और सपा प्लस के सामाजिक समीकरण में कांटे की टक्कर है।  

किस चेहरे को वोटर्स ने कितने नंबर दिए

ग्राउंड ज़ीरो रिसर्च के ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश के 38.42 परसेंट वोटर्स ने माना है कि योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं। बतौर सीएम अखिलेश यादव के समर्थन में 31.51 परसेंट लोगों ने अपनी राय दी है। 12.51 परसेंट लोग मायावती को यूपी का सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। प्रियंका गांधी की रेटिंग काफी कम है। यूपी के 8.30 परसेंट लोग ही चाहते हैं कि प्रियंका मुख्यमंत्री बनें।

जानिए यूपी के मुद्दे क्या-क्या है?

राज्य के लगभग 38% (37.52%) मतदाता अपने इलाके की सबसे बड़ी समस्या आवारा जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को मान रहे हैं। 23 परसेंट से ज़्यादा (23.17%) लोगों की नज़र में महंगाई बड़ा मुद्दा है। करीब 11 परसेंट (10.66%) लोगों ने बेरोज़गारी को बड़ी समस्या माना। पौने 7 परसेंट के करीब (6.68%) लोगों की नज़र में खराब सड़कें मुद्दा होंगी। साढ़े 4 परसेंट (4.42%) की नज़रों में भ्रष्टाचार एक अहम मुद्दा है। सवा 2 परसेंट से थोड़े ज़्यादा (2.34%) लोगों ने बिजली को मुद्दा बताया। पौने 2 परसेंट (1.77%) लोगों की नज़र में Law & Order मुद्दा होगा। जबकि सिर्फ 0.29 परसेंट लोगों की राय में महिलाओं की सुरक्षा इस बार का मुद्दा है।

यूपी में 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024