1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Uttarakhand Elections 2022 India TV Opinion Poll: जानिए क्या कहता है उत्तराखंड का ओपिनियन पोल, किस पार्टी को कितनी सीटें?

Uttarakhand Elections 2022 India TV Opinion Poll: जानिए क्या कहता है उत्तराखंड का ओपिनियन पोल, किस पार्टी को कितनी सीटें?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2022 06:24 pm IST,  Updated : Jan 30, 2022 06:25 pm IST

उत्तराखंड में BJP और कांग्रेस में बराबर की टक्कर देखने को मिल सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी के 45 प्रतिशत, कांग्रेस को 46 प्रतिशत, AAP को 4 प्रतिशत, बीएसपी को 2 प्रतिशत और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

Uttarakhand Elections 2022 India TV Opinion Poll- India TV Hindi
Uttarakhand Elections 2022 India TV Opinion Poll Image Source : INDIA TV

Highlights

  • उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान, नतीजे 10 मार्च को
  • उत्तराखंड में BJP और कांग्रेस में बराबर की टक्कर देखने को मिल सकती है

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च ने 14 से 19 जनवरी के बीच ओपिनियन पोल किया। उत्तराखंड के 3500 से ज्यादा मतदाताओं ने ओपिनियन पोल में हिस्सा लिया। उत्तराखंड की 70 सीटों पर लोगों की राय ली गई। उत्तराखंड में BJP और कांग्रेस में बराबर की टक्कर देखने को मिल सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी के 45 प्रतिशत, कांग्रेस को 46 प्रतिशत, AAP को 4 प्रतिशत, बीएसपी को 2 प्रतिशत और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस को 33 से 35 सीटें, बीसएपी को 0, आप को 0 से 1 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है और नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

गढ़वाल हिल्स का ओपिनियन पोल

गढ़वाल हिल्स में BJP को 46 प्रतिशत वोट का अनुमान है जबकि गढ़वाल हिल्स में कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। गढ़वाल हिल्स में AAP को 7 फीसदी, BSP को 1 प्रतिशत और अन्य को 1 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक, गढ़वाल हिल्स में BJP और कांग्रेस को 8 से 10 सीटें, आप को 0 से 1 सीट और बीएसपी को जीरो और अन्य को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि, गढ़वाल हिल्स में 5 जिले और 20 विधानसभा सीटें हैं।

गढ़वाल प्लेन का ओपिनियन पोल
ओपिनियन पोल के मुताबिक, गढ़वाल प्लेन में BJP को 42 फीसदी और कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। गढ़वाल प्लेन में BSP को 8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं गढ़वाल प्लेन में बीजेपी को 10 से 12 सीटें, कांग्रेस को 9 से 11 सीटें, आप-बीएसपी और अन्य को जीरो सीटें मिलने का अनुमान है। गढ़वाल प्लेन में 2 जिले यानी देहरादून और हरिद्वार हैं।

कुमाऊं हिल्स का ओपिनियन पोल
कुमाऊं हिल्स में BJP को 37 प्रतिशत और कांग्रेस को 60 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, कुमाऊं हिल्स में बीजेपी को 2 से 4 सीटें, कांग्रेस को 10 से 12 सीटें, आप-बीएसपी और अन्य को जीरो सीटें मिलने का अनुमान है।

कुमाऊं प्लेन का ओपिनियन पोल
ओपिनियन पोल के मुताबिक, कुमाऊं प्लेन में BJP को 10 से 12 सीटें, कांग्रेस को 3 से 5 सीटें, आप-बीएसपी और अन्य को जीरो सीटें मिलने का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024