1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Uttarakhand Elections 2022: पीएम मोदी आज श्रीनगर में करेंगे रैली, 14 फरवरी को होगी वोटिंग

Uttarakhand Elections 2022: पीएम मोदी आज श्रीनगर में करेंगे रैली, 14 फरवरी को होगी वोटिंग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2022 09:08 am IST,  Updated : Feb 10, 2022 09:08 am IST

मतदाताओं का रुख भाजपा के पक्ष में करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर में रैली करेंगे। 

Narendra Modi, PM- India TV Hindi
Narendra Modi, PM Image Source : PTI

Highlights

  • उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को होगी वोटिंग
  • इससे पहले वर्चुअल रैलियों को ही पीएम ने संबोधित किया है

 देहरादून: उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का रुख भाजपा के पक्ष में करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर में रैली करेंगे। पीएम की रैली की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।  प्रधानमंत्री ने एक वर्चुअल जनसभा के दौरान इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा था कि वह प्रदेश की जनता से रूबरू होने के लिए 10 फरवरी को श्रीनगर पंहुच रहे हैं।

मोदी ने कहा था, ‘‘इस दौरान मैं आपके दर्शन भी करूंगा और आपसे बातचीत भी करूंगा। उत्तराखंड के वासियों से रूबरू आशीर्वाद लेने का और देवभूमि को प्रणाम करने का मुझे सौभाग्य मिलेगा।’’ 

पौड़ी जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट पर पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बीच सीधा मुकाबला है। कोरोना महामारी के कारण वर्चुअल तरीके से हो रहे चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री उत्तराखंड में कई जनसभाओं को वर्चुअल रूप से संबोधित कर चुके हैं। उधर, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री का 11 फरवरी को अल्मोड़ा में भी एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम तय हो गया है ।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024