1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: वडगाम से कांग्रेस प्रत्याशी हैं जिग्नेश, पिछले चुनाव में निर्दलीय जीते थे मेवाणी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: वडगाम से कांग्रेस प्रत्याशी हैं जिग्नेश, पिछले चुनाव में निर्दलीय जीते थे मेवाणी

 Published : Nov 21, 2022 11:46 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 11:46 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात में दो चरणों में मतदान होने हैं। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। वहीं वडगाम विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। पार्टियों ने इस युद्ध में जीतने के लिए अपनी तैयारियां करना शुरू कर दी है। सभी दल अपने किले की दीवारों को मजबूत करने में जुटे हैं। उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। और सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन मांग रहे हैं। 

राज्य में दो चरणों में मतदान होने हैं। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी और परिणामों का ऐलान हो जायेगा। अगर हम बात करें वडगाम विधानसभा सीट पर चुनाव की तो यहां दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। 

इस बार यहां से 15 उम्मीदवार हैं मैदान में 

वडगाम विधानसभा 15 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच टक्कर है। कांग्रेस पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक और अपने कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी को बड़ी उम्मीदों के साथ मैदान में उतारा है। वहीं उनकी टक्कर में भारतीय जनता पार्टी ने मनिभाई जेठभाई वागेला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं राज्य में अपने पैर ज़माने और राजनीतिक जमीन तैयार करने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी ने दलपत भाटिया में अपनी उम्मीदें देखी हैं।

निर्दलीय ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गए थे जिग्नेश 

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को काफी उम्मीदें थी। लेकिन पार्टी उम्मीदों पर तुषारापात हो गया था। बीजेपी ने सत्ता में वापसी की थी। लेकिन वडगाम से युवा सितारे और राजनीति में निर्दलीय कदम रखने वाले जिग्नेश मेवाणी ने राजनीति के बड़े और पुराने सूरमाओं को पटखनी दी थी। जिग्नेश को यहां से 95,497 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के प्रत्याशी चक्रवर्ती विजयकुमार हरखाभाई को 75,801 मत मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024