1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 'BJP के लिए मौसम खराब है', बिजनौर में PM मोदी की रैली रद्द होने पर जयंत ने कसा तंज

'BJP के लिए मौसम खराब है', बिजनौर में PM मोदी की रैली रद्द होने पर जयंत ने कसा तंज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2022 05:37 pm IST,  Updated : Feb 07, 2022 05:37 pm IST

जयंत चौधरी ने खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री की रैली रद्द होने संबंधी समाचार के साथ ही 'गूगल मौसम रिपोर्ट' का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें बिजनौर में धूप खिली दिखाई गई है।

Jayant Chaudhary- India TV Hindi
Jayant Chaudhary Image Source : FILE PHOTO

नोएडा (उप्र): खराब मौसम के कारण उत्तर प्रदेश के बिजनौर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रद्द होने को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लिए ''मौसम खराब'' है। बाद में मोदी ने रैली को ऑनलाइन संबोधित किया।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, बिजनौर के वर्धमान कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री की रैली के आयोजन की तैयारियां की गई थीं लेकिन वह खराब मौसम के कारण नहीं पहुंच सके। इस घटनाक्रम को लेकर चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ''बिजनौर में सूरज चमक रहा है, हालांकि, भाजपा के लिए मौसम खराब है।''

उन्होंने खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री की रैली रद्द होने संबंधी समाचार के साथ ही 'गूगल मौसम रिपोर्ट' का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें बिजनौर में धूप खिली दिखाई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान 14 फरवरी को मतदान होगा।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024