1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Final Opinion Poll On Gujarat: सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों पर क्या कहता है इंडिया टीवी-मैटेराइज का निर्णायक सर्वे? जानिए पूरी डिटेल

Final Opinion Poll On Gujarat: सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों पर क्या कहता है इंडिया टीवी-मैटेराइज का निर्णायक सर्वे? जानिए पूरी डिटेल

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Nov 28, 2022 05:56 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 05:56 pm IST

गुजरात में दो चरणों में होने वाले चुनाव के मतदान का पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को है। इस समय सौराष्ट्र और कच्छ का मतदाता क्या मंथन कर रहा है? यहां के आंकड़ों का क्या समीकरण है, यहां जानिए।

सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों पर क्या कहता है निर्णायक सर्वे- India TV Hindi
सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों पर क्या कहता है निर्णायक सर्वे Image Source : INDIA TV

सौराष्ट्र-कच्छ में कुल 54 सीट, जानिए किसे कितनी सीटें मिलती दिखाई दे रही है?

सौराष्ट्र-कच्छ में 54 सीट

बीजेपी 33 
कांग्रेस 19
आप 2
अन्य 0

सौराष्ट्र में किस पार्टी को कितने फीसदी वोट?

48% वोट बीजेपी 
40% कांग्रेस
11% आप
01% अन्य

सौराष्ट्र पर रिवाबा जडेजा के उतरने से क्या बदलेंगे समीकरण? यहां जानिए

सौराष्ट्र में जडेजा परिवार का अपना बेस है, चूंकि रविंद्र जडेजा पॉपुलर क्रिकेटर हैं। उनकी पत्नी भी इस इलाके में सक्रिय रही हैं। इसका फायदा बीजेपी उठाना चाह रही है। इसलिए उम्मीदवार बदला। सौराष्ट्र में एंटीइंकंबेंसी फैक्टर को देखते हुए भी यह कदम उठाया गया है, जिसका फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है।

सौराष्ट्र में पीएम मोदी की जनसभाओं से बदलेगा वोटर्स का नजरिया

सौराष्ट्र के राजकोट में पीएम मोदी की जनसभा ले रहे हैं, मोदीजी की जनसभाओं का असर भी यहां के वोटर्स पर निश्चित ही पड़ेगा। दरअसल, रिवाबा जडेजा भाजपा के साथ-साथ वे सौराष्ट्र की करणी क्षत्रिय सेना की अध्यक्षा भी रही हैं। रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करती रही हैं। 2019 में भाजपा की सदस्यता ली थी। 

 48% आदिवासी वोटर बीजेपी के पक्ष में 
इंडिया टीवी-मैटराइज के फाइनल सर्वे के अनुसार 48% आदिवासी वोटर बीजेपी के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। सौराष्ट्र कच्छ में 19 सीटों पर कांग्रेस को नुकसान दिखाई दे रहा है।पिछड़ा वोटर किस ओर जाता दिख रहा है? जानिए क्या कह रहा है इंडिया टीवी-मैटराइज का सर्वे।

53% बीजेपी
39% कांग्रेस
5% आप
3% अन्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024