1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: बागपत की जनता का चुनाव को लेकर क्या है मूड? देखें VIDEO

Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: बागपत की जनता का चुनाव को लेकर क्या है मूड? देखें VIDEO

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2022 05:52 pm IST,  Updated : Jan 09, 2022 05:52 pm IST

बागपत में वोटरों ने कहा कि अबकी बार यूपी में गठबंधन की सरकार तो तय है, भाजपा तो अबकी बार यहां से गयी। कुछ लोगों ने कहा कि बीजेपी का हमारे यहां काफी वर्चस्व है, उन्होंने सड़के बनायीं, बिजली दी, स्कूल दिए, शुगर मिल दी, पेमेंट दी।

Highlights

  • बागपत में जाट और ब्राह्मण वोट मजबूत स्थिति में है
  • मौजूदा समय में BJP के योगेश धामा हैं विधायक
  • नवाब हमीद 5 बार इस सीट पर विधायक रहे

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यूपी में 7 चरणों (Seven Phases) में मतदान होगा। इसी के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। वहीं 10 मार्च (10th March 2022) को मतगणना होगी। Uttar Pradesh में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। बागपत जिले (Bagpat, Uttar Pradesh) की सभी 3 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव होगा। इसी चुनावी माहौल के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)'  का खास शो 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम बागपत जिले की बागपत विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंची, जहां उनसे चुनाव संबंधी मुद्दों पर बातचीत की।

बागपत में वोटरों ने कहा कि अबकी बार यूपी में गठबंधन की सरकार तो तय है, भाजपा तो अबकी बार यहां से गयी। कुछ लोगों ने कहा कि बीजेपी का हमारे यहां काफी वर्चस्व है, उन्होंने सड़के बनायीं, बिजली दी, स्कूल दिए, शुगर मिल दी, पेमेंट दी। चीनी मिल में भुगतान अब सही से हो रहा है। खाद-पानी और बिजली सभी की सुविधा मिल रही है। विकास और धर्म की तुलना तो हम नहीं करना चाहते लेकिन महंगाई से जनता त्रस्त है। राज्य में कानून व्यवस्था अब सही चल रही है। बागपत के लोगों ने योगी सरकार को लेकर और क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो... 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024