1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी स्टार पवन सिंह का इंटरनेशनल सॉन्ग 'ये लड़की सही है' 6 जून को होगा रिलीज

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का इंटरनेशनल सॉन्ग 'ये लड़की सही है' 6 जून को होगा रिलीज

 Published : Jun 04, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 02:02 pm IST

 'ये लड़की सही है' गाने के निर्देशक कुमार सौरव सिन्हा हैं। लिरिक्स आजाद सिंह का है। आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म्यूजिक दिया है।

PAWAN SINGH- India TV Hindi
पवन सिंह का इंटरनेशनल गाना 6 जून को होगा रिलीज Image Source : YOUTUBE SCREENGRUB

पटना: भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक पवन सिंह का दूसरा इंटरनेशनल गाना 'ये लड़की सही है' 6 जून को रिलीज हो रहा है। इस गाने को यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी एल्बम के निर्माता और यशी फिल्म्स के प्रबंध निदेशक अभय सिन्हा ने देते हुए बताया, "'ये लड़की सही है' भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चार्ट बस्टर बनने वाली है। पवन सिंह एक बार फिर से अपनी आवाज और अभिनय से धमाल मचाने को तैयार हैं। इस एल्बम की शूटिंग दुबई में की गई है, जिसमें हमने भव्यता का पूरा ख्याल रखा है।"

उन्होंने कहा कि यह गाना 6 जून की शाम 6 बजे हम यशी फिल्म्स से रिलीज करेंगे। उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एल्बम 'ये लड़की सही है' दूसरा ऐसा एल्बम है, जिसकी शूटिंग विदेश में हुई है। इससे पहले पवन को लेकर बनाया गया एल्बम 'नंबर ब्लॉक चल रहा है' की शूटिंग भी दुबई के मनोरम लोकेशन पर की गई थी।

इस गाने के निर्देशक कुमार सौरव सिन्हा हैं। लिरिक्स आजाद सिंह का है। आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म्यूजिक दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन