1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'ऐथे आ' पर कटरीना को टक्कर देती दिखीं भोजपुरी दीवा मोनालीसा

सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'ऐथे आ' पर कटरीना को टक्कर देती दिखीं भोजपुरी दीवा मोनालीसा

 Published : Jun 05, 2019 07:13 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 07:13 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालीसा 'भारत' के गाने 'ऐथे आ' पर गुलाबी साड़ी पहनकर डांस करती दिख रही हैं।

मोनालीसा- India TV Hindi
मोनालीसा

मुंबई: सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' आज रिलीज हो गई। इस फिल्म में कटरीना कैफ ने 'ऐथे आ' गाने पर पिंक साड़ी पहनकर खूबसूरत डांस किया है, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालीसा ने अब इसी गाने पर वैसी ही साड़ी पहनकर डांस किया है। इंस्टा पर इस वीडियो को करीब 6 लाख लोग देख चुके हैं। मोनालीसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका डांस भी बहुत अच्छा है। उनके साथ एक और लड़की भी दिखाई दे रही है। दोनों एक साथ एक जैसे कदम थिरकाते दिख रही हैं।

यहां देखिए वीडियो-

आज ईद के मौके पर मोनालीसा ने वाइट सूट पहनकर बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और ईद की मुबारकबाद दी है।

मोनालीसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बता दें, मोनालीसा सीरियल नजर में चुड़ैल मोहेना की भूमिका निभाती हैं। इस शो ने उन्हें काफी उपलब्धि दिलाई है।

मोनालीसा इससे पहले बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालीसा टीवी में आने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस थीं, और कई बड़ी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Also Read:

79 साल के वरिष्ठ कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लापता एएन -32 विमान का उड़ाया मजाक, यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन