1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे खेसारी लाल यादव, गाने 'लोहा गरम' में किया धमाकेदार डांस

फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे खेसारी लाल यादव, गाने 'लोहा गरम' में किया धमाकेदार डांस

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 12, 2025 02:25 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 02:25 pm IST

खासीर लाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' होली पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। रिलीज से पहले ही फिल्म के गाने छाए हुए हैं।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने तो अक्सर ही यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। अब खेसारी की फिल्म का भी भौकाल देखने को मिल रहा है। खेसारी की भोजपुरी फिल्म 'रिश्ते' इस शुक्रवार यानी 14 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। होली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही इस फिल्म को रौशन सिंह ने बनाया है। फिल्म में खेसारी के साथ रति पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 

हिट रहा फिल्म का ट्रेलर

बता दें कि फिल्म का बीते दिनों ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी काफी भावनात्मक है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म का डायरेक्शन प्रेमांशु सिंह ने किया है और म्यूजिक एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बना है। फिल्म में भावनाओं के साथ देशभक्ति का भी तड़का देखने को मिलने वाला है। खेसारी फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। 

गाना हुआ रिलीज

वहीं फिल्म की रिलीज से पहले इसके गानों की धूम देखने को मिल रही है। हाल ही में फिल्म का गाना 'लोहा गरम' रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने डांस का जोरदार तड़का लगाया है। खेसारी का ये गाना रिलीज होते ही दर्शकों की लिस्ट में आ गया। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं खेसारी के फैन्स को फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कितना कमाल दिखा पाती है। वहीं होली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। अब इस फिल्म का फैसला शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ हो जाएगा। 

सुपरहिट सिंगर के साथ धांसू एक्टर हैं खेसारी

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। अब तक दर्जनों गानों में अपनी सुरीली आवाज का समां बांध चुके खेसारी एक हिट हीरो भी हैं। खेसारी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। इतना ही नहीं इन फिल्मों ने खेसारी को एक खास तरह की इमेज बनाने में भी मदद की है। खेसारी अब भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे बन गए हैं। इस शुक्रवार को खेसारी की फिल्म रिश्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन