1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. बर्फीली वादियों के बीच मोनालिसा का दिखा ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों में दिखाया स्विट्जरलैंड का खूबसूरत नजारा

बर्फीली वादियों के बीच मोनालिसा का दिखा ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों में दिखाया स्विट्जरलैंड का खूबसूरत नजारा

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jul 27, 2024 11:06 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 11:06 pm IST

मोनालिसा का नाम आज भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में एक्ट्रेस एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर खबरों में आ गई हैं।

Monalisa- India TV Hindi
बर्फीली वादियों के बीच मोनालिसा Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी की 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह अपनी एक्टिंग के साथ साथ डांस और अपनी अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। खास बात ये है कि मोनालिसा ने अपने दम पर भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं की फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है।

बर्फीली वादियों के बीच मोनालिसा ने ढाया कहर

मोनालिसा का नाम आज भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वो टेलीविजन इंडस्ट्री का भी मशहूर नाम हैं। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती है। इसी बीच मोनालिसा ने अपने इंस्टा पर कुछ लेटेस्ट खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बर्फीली वादियों के बीच एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, मोनालिसा इन दिनों स्विट्जरलैंड में हैं, जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस ने वहां से अपनी कुछ और लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बर्फीली वादियों के बीच नजर आ रही हैं। मोनालिसा इन तस्वीरों में शॉर्ट जीन्स के साथ ब्लैक जींस जैकेट पहनी हुई काफी हाॅट दिख रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज देती हुईं फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

मोनालिसा का करियर

बता दें कि मोनालिसा ने 1997 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। मोनालिसा ने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया और आज के टाईम मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली हीरोइनों में से एक है। वहीं भोजपुरी के अलावा मोनालिसा बेकाबू जैसे कई टीवी शोज में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस बिग बॉस 10 में भी नजर आईं थी। इसी शो में उन्होंने एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर लगातार छाई रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन