1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. रिलीज हुआ रुद्र जेटली का नया गाना 'उड़नखटोला', यूट्यूब पर किया कब्जा, जमकर काट रहा गदर

रिलीज हुआ रुद्र जेटली का नया गाना 'उड़नखटोला', यूट्यूब पर किया कब्जा, जमकर काट रहा गदर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 01, 2025 06:57 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 07:34 pm IST

रुद्र जेटली अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं और एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रुद्र का नया गाना रिलीज हुआ और अपने नए गाने से इस स्टार सिंगर ने फिर धूम मचा दी है।

Rudra Jaitly- India TV Hindi
रुद्र जेटली का नया गाना उड़नखटोला रिलीज Image Source : INSTAGRAM/@RUDRA_J03

यूट्यूब पर अक्सर कोई ना कोई नया गाना धूम मचाता रहता है। कभी पवन सिंह अपनी दमदार आवाज से समा बांध देते हैं और फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं तो कभी हनी सिंह अपने नए-नवेले गाने से धूम मचा देते हैं। इन दिनों यूट्यूब पर संजू राठौर के 'सुंदरी' का जलवा देखने को मिला था और अब रुद्र जेटली का नया-नवेला 'उड़नखटोला' धूम मचा रहा है। रुद्र जेटली के इस नए गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। खास बात तो ये है कि इस गाने ने महज कुछ ही दिनों में 180 K से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।

यूट्यूब पर धूम मचा रहा उड़नखटोला

रुद्र जेटवी के वर्सा वाइब नाम के चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना करीब 1 महीने पहले जारी किया गया था और अभी भी यूट्यूब में ट्रेंड कर रहा है। इस हिट ट्रैक पर एक्ट्रेस प्रगति शर्मा इसमें अपनी अदाओं का रंग जमाते नजर आई हैं। इस गाने के बोल और म्यूजिक Little ने तैयार किया है जबकि उन्होंने अपनी ही आवाज में इसको गाया भी है। इसका वीडियो डायरेक्शन फेमस पंजाबी सांग्स डायरेक्टर आर स्वामी ने किया है।

ट्रेंडिंग प्लेलिस्ट में बनाई जगह

यह गाना लगभग एक महीने पहले रिलीज हुआ था और रिलीज के बाद से इसे इंडी म्यूजिक पसंद करने वालों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'उड़नखटोला' एक अर्बन ट्रैक है जो सॉफ्ट मेलोडी के साथ तैयार किया गया है। इसका म्यूज़िक प्रोडक्शन, विजुअल स्टाइल और वाइब युवाओं को बेहद पसंद आ रही है। खास बात तो ये है कि सोशल मीडिया पर भी गाने के रील्स और क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे यह गाना ट्रेंडिंग प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है।

पहले अंखियां से मचा चुके हैं धूम

रुद्र जेटली इससे पहले अपने लेबल के बैनर तले ‘अखियां’ गाना रिलीज कर चुके हैं, जिसे कप्तान ने गाया था और दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आया था। रुद्र पहले मॉडलिंग, टेलीविज़न और थिएटर से जुड़े रहे हैं और कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन