1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आ गया तान्या मिश्रा और अभिषेक बजाज का नया रोमांटिक गाना, रिलीज होते ही मचाया गदर, 2 मिलियन के पार व्यूज

आ गया तान्या मिश्रा और अभिषेक बजाज का नया रोमांटिक गाना, रिलीज होते ही मचाया गदर, 2 मिलियन के पार व्यूज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 27, 2025 09:08 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 09:08 pm IST

अब तान्या मिश्रा अपने नए गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जो कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था और अब तक यूट्यूब पर इसने 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। यूट्यूब पर तान्या का ये नया गाना खूब धूम मचा रहा है।

song- India TV Hindi
तान्या मिश्रा का नया गाना मचा रहा बवाल Image Source : YOUTUBE

एक्ट्रेस तान्या मिश्रा और अभिषेक बजाज का नया गाना रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस रोमांटिक गाने की थीम जितनी प्यारी है उतनी ही तान्या और अभिषेक की जोड़ी लग रही है। इस नए गाने को सोशल मीडिया पर लोग रिपीट मोड में सुन रहे हैं। तान्या और अभिषेक का यह पहला गाना है जिसमें दोनों रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। गाने पर लगातार लोग कमेंट्स के जरिए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हम यहां जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल है रहबरा 2.0।

छा गई तान्या-अभिषेक की जोड़ी

हाल ही में रिलीज़ हुआ तान्या का म्यूजिक वीडियो एल्बम "रहबरा 2.0", यूट्यूब पर छाया हुआ है और खूब पसंद किया जा रहा है। इस रोमांटिक सॉन्ग में तान्या के साथ मॉडल-एक्टर अभिषेक बजाज नजर आ रहे हैं, जिनके साथ तान्या की रोमांटिक केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है और यही वजह है कि इसे देखने के बाद आप भी निगाहें अटकाने को मजबूर हो जाएंगे। यूजर कमेंट करते हुए दोनों की रोमांटिक जोड़ी और गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इन गानों से भी दिल जीत चुकी हैं तान्या मिश्रा

गाने की बात करें तो इसे सिंगर और रिजवान नगीना ने इसे अपनी सुरीली आवाज दी है। और इसके बोल लिखे हैं गीतकार आयेरा तहरीर ने। गाने के बोल इतने जबरदस्त हैं कि दिल को छू लेते हैं। तान्या के इससे पहले  'जिंदगी', 'हार गया दिल' और 'तू मेरा हो जाएगा' जैसे गानों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।

रहबरा 2.0 को मिले 2.2 मिलियन व्यूज

रहबरा 2.0 की बात करें तो ये एक सॉफ्ट रोमांटिक गाना है, जिसके बोल दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। एक तरफ तान्या की अदाएं और दूसरी तरफ अभिषेक का अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है। ये गाना कितना पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और इसने 2.2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन