1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अक्षरा सिंह ने किया कमर तोड़ डांस, 'जोगीरा सा रा रा' पर विशाल सिंह संग जमकर थिरकीं एक्ट्रेस

अक्षरा सिंह ने किया कमर तोड़ डांस, 'जोगीरा सा रा रा' पर विशाल सिंह संग जमकर थिरकीं एक्ट्रेस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 27, 2025 01:50 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 01:50 pm IST

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री होली धमाका शुरू हो गया है। एक से बढ़कर एक होली वाले गाने रिलीज हो रहे हैं। अब हाल में ही अक्षरा सिंह और विशाल आदित्य सिंह का नया गाना 'जोगीरा सा रा रा' रिलीज किया गया है।

Akshara Singh, vishal aditya singh, jogira sa ra ra- India TV Hindi
विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह। Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अपने तड़कते-भड़कते गानों के लिए जानी जाती है। खास मौकों पर खास गाने धूम मचाते हैं। अब होली आने वाली है तो इस मौके पर भी भोजपुरी गानों की धूम देखने को मिलेगी। मार्च की शुरुआत होने से पहले ही होली की धमाका शुरू हो गया है। एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपना नया गाना लेकर आ गई हैं। स्पेशल गाना 'जोगीरा सा रा रा' रिलीज होते ही धमाल मचाने लगा है। इस गाने में अक्षरा सिंह का धमाकेदार डांस देखने को मिल रहा है और उनके साथ टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। ये जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आ रही है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

शानदार है ये गाना

'जोगीरा सा रा रा' में अक्षरा सिंह ने फीमेल वॉइस दी है। वहीं सुगम सिंह इसकी मेल वॉइस हैं। गाने में बॉलीवुड वाला फ्लेवर डाला गया है। होली के रंग-गुलास, मस्ती और धमाल, सबकी झलक इस गाने में देखने को मिल रही है। इसके अलावा विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भी कमाल की है। गाने की रिलीज के साथ ही फैंस को गाना भा गया है। यूट्यूब पर आते ही गाना ट्रेंडिंग बन गया है और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गाने को दर्शकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

अक्षरा ने फैंस से की अपील

'जोगीरा सा रा रा' के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन मोहित यादव ने किया है। वहीं विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह को डांस सिखाने का जिम्मा मोहित यादव ने संभाला है। पंकज सोनी के पास इसके प्रोडक्शन का जिम्मा रहा। गाने की रिलीज पर अक्षरा सिंह ने कहा, 'कहते हैं, एक बिहारी सब पर भारी! जब सारे बिहारी साथ हों तो धमाल तय है। यही जोश और मस्ती आपको इस गाने में देखने को मिलेगी।' सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस से गाने को प्यार देने की अपील भी कर रही हैं।  

क्या है विशाल का कहना

पहली बार भोजपुरी गाने में नजर आने वाले टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने भी अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया, 'भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक का क्रेज तेजी से हर दिन बढ़ रहा है। अक्षरा सिंह के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा और मुझे खुशी है कि दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन