1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'माई ना होई', आलोक पाण्डेय गोपाल का गाना सुन हो जाएंगे इमोशनल, लोगों को खूब आ रहा पसंद

'माई ना होई', आलोक पाण्डेय गोपाल का गाना सुन हो जाएंगे इमोशनल, लोगों को खूब आ रहा पसंद

 Published : Mar 21, 2025 07:10 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 08:45 pm IST

भोजपुरी गाने इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए है। अब एक और पुराना गाना वायरल हो रहा है, जिसमें मां की ममता और प्यार को शब्दों में बड़ी खूबसूरती से बयां किया है। आलोक पाण्डेय गोपाल का यह गाना छाया हुआ है।

bhojpuri singer Alok- India TV Hindi
भोजपुरी सिंगर Image Source : INSTAGRAM

मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव से लेकर अजीत आनंद तक, यह सभी मशहूर सिंगर अपने बेहतरीन नए-पुराने गानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। आज हम एक ऐसे ही भोजुपरी सिंगर के बारे में बताने वाले हैं जो न सिर्फ अपने भक्ति गीत बल्कि इमोशनल गानों की वजह से भी लाइमलाइट में रहते हैं। भोजपुरी रोमांटिक गाने तो हर किसी ने सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको सिंगर आलोक पाण्डेय गोपाल के सबसे इमोशनल गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों का आज तक फेवरेट बना हुआ है। इस गाने में मां का सर्घष दिखाया गया है।

ये भोजपुरी गाना सुन हो जाएंगे भावुक

आलोक पाण्डेय गोपाल एक ऐसे सिंगर है, जिनकी आवाज लाखों दिलों पर राज करती है। इनके गाए गानों को सुनकर एक अलग तरह का सुकून मिलता है। हाल ही में, जब उन्होंने मंच पर 'केहू केतनो दुलारी, बाकी माई ना होई' गाया था तब ये गान सुन वहां मौजूद लोग भावुक हो गए थे। इस गाने ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय तक को भावुक कर दिया। उन्होंने सिंगर की खूब तारीफ भी की थी। वहीं इस खास मौके पर आलोक पाण्डेय ने सभी का आभार जताते हुए कहा, 'जब तक आप सभी का प्यार मिलता रहेगा, भोजपुरी लोकसंगीत इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा!'

भोजपुरी दिवस पर मचाई धूम

आलोक पाण्डेय गोपाल का यह गाना 2012 में T-Series पर रिलीज हुआ था। इसके बोल, 'जग में बिना केहू सहाई ना होई, केहू केतनो दुलारी बाकी माई ना होई', आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। यह गीत मां को समर्पित है। यह गाना जब भी बजता है, सुनने वालों की आंखें नम हो जाती हैं। खास बात यह है कि इस गाने को सिंगर आलोक के पिता पंडित रामेश्वर पाण्डेय ने लिखा था। उन्होंने यह गाना भोजपुरी दिवस के दिन गाया था। बता दें कि महेंद्र मिसिर की जयंती 16-17 मार्च को भोजपुरी दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस इवेंट में पंडित महेन्द्र मिसिर समिति, जिला प्रशासन और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन