1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हुए

मनोज बाजपेयी के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हुए

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2020 11:28 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 11:28 pm IST
मनोज बाजपेयी के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हुए- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हुए Image Source : INSTAGRAM/BAJPAYEE.MANOJ

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन यानी कि 10 लाख फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने पर बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरिज पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। शेयर तस्वीर में वह बियर्ड लुक के साथ काला चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "हम 1 मिलियन हो गए हैं। सभी को प्यार देने के लिए धन्यवाद।"

बाजपेयी को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 2019 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उन्हें 'सत्या', 'कौन', 'शूल', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'अलीगढ़' और 'सोनचिड़िया' आदि फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। बाजपेयी को अगली बार कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में देखा जाएगा। फिल्म में फातिमा सना शेख और दिलजीत दोसांझ भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन