1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की फिल्म 'इंगलिश विंगलिश' ने पूरे किए 5 साल, श्रीदेवी ने इस तरह मनाई खुशी

श्रीदेवी की फिल्म 'इंगलिश विंगलिश' ने पूरे किए 5 साल, श्रीदेवी ने इस तरह मनाई खुशी

 Published : Oct 05, 2017 04:29 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 04:29 pm IST

अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म ‘इंगलिश विंगलिश’ की रिलीज को 5 साल पूरे हो गए हैं। अभिनेत्री श्रीदेवी इस बात से काफी उत्साहित हैं।

SRIDEVI- India TV Hindi
SRIDEVI Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म ‘इंगलिश विंगलिश’ की रिलीज को 5 साल पूरे हो गए हैं। अभिनेत्री श्रीदेवी इस बात से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "'इंग्लिश विंग्लिश' गौरी शिंदे, फाइव चीयर्स।"

शिंदे द्वारा निर्देशित 'इंग्लिश विंग्लिश' एक गृहिणी और केटरर शशि के इर्द गिर्द घूमती है। अंग्रेजी का ज्ञान ना होने के कारण परिवार द्वारा शशि का मजाक उड़ाया जाता है। अंग्रेजी भाषा सीखने का उसका प्रयास उसे खुद अपने अस्तित्व को पहचानने और एक मां और पत्नी के रूप में अपना महत्व जानने में मदद करता है।

यह फिल्म श्रीदेवी की कमबैक फिल्म थी, जो काफी हिट भी हुई। इस फिल्म के बाद साबित हो गया कि श्रीदेवी अभी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्ट्रॉंग एक्ट्रेस हैं। इसी साल श्रीदेवी की एक और फिल्म मॉम रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर तो ज्यादा नहीं चली, लेकिन हर किसी ने श्रीदेवी के अभिनय की तारीफ की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन