शाहरुख खान ने 3 नवंबर को अपने घर मन्नत पर दिवाली की पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के की सितारे शामिल हुए, लेकिन उसी समय उनके घर के बाहर एक ऐसी घटना हुई, जो नहीं होनी चाहिए थी। दरअसल, उनके घर के बाहर एक शख्स ने खुद को ब्लैड से घायल कर लिया।
Related Stories
वह शख्स कोलकाता से शाहरुख से मिलने आया था और न मिल पाने की निराशा में उसने खुद को ही घायल कर लिया। खून से लथपथ उस शख्स को पुलिस अस्पताल लेकर गए।
Also Read: शाहरुख खान ने घर पर रखी दिवाली पार्टी, करीना, सारा, आलिया सहित पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे
उनके घर के बाहर भीड़ काफी बढ़ गई थी, जिससे सिलेब्स को बहुत परेशानी हो रही थी। इससे पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए थोड़ा बल का प्रयोग भी करना पड़ा। दिवाली जैसे खुशी के मौके पर कोई नहीं चाहेगा कि ऐसी घटनी हो। यह खबर सुन शाहरुख को भी जरूर बुरा लगा होगा।
उनके घर दिवाली पार्टी में आमिर खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, ईशान खट्टर, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा सहित कई सितारों ने शिरकत की थी।
पार्टी से शाहरुख, गौरी खान और सुहाना खान की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
Also Read:
मीडिया रिपोर्ट: सिर्फ हीरों से बना होगा दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र, जानें और क्या है खास
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने उनके और आलिया भट्ट के रिश्ते पर किया ये कमेंट