1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छोटी सी आशा' फंड रेजर इवेंट में बॉलीवुड सितारों का लाइव प्रदर्शन

'छोटी सी आशा' फंड रेजर इवेंट में बॉलीवुड सितारों का लाइव प्रदर्शन

 Published : Jun 28, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 10:05 pm IST

छोटी सी आशा- फॉर फ्यूचर ऑफ अवर चिल्ड्रन, फंड-रेज़र इवेंट, एक तीन घंटे का कार्यक्रम है। जिसमें कई सेलिब्रिटीज लाइव परफॉर्म करेंगे।

'छोटी सी आशा' फंड रेजर...- India TV Hindi
'छोटी सी आशा' फंड रेजर इवेंट में बॉलीवुड सितारों का लाइव प्रदर्शन Image Source : INDIA TV

बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने के साथ, "छोटी सी आशा" फंडर रेजर  इवेंट शुरू किया गया है, जिसमें वंचित बच्चों के भविष्य के लिए फंड एकत्र किया जा रहा है। यह रोटरी इंडिया द्वारा एक संयुक्त पहल के रूप में शुरू किया गया है। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे और विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट और बीइंग ह्यूमन मिलकर इस अभियान में काम कर रहे हैं। इस नेक अभियान से जुड़े होने पर, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा, "बीइंग ह्यूमन अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस प्रयास में भाग लेने के लिए खुश है। वर्तमान में हम जो अच्छा करेंगे वह एक बेहतर भविष्य तय करेगा।"

छोटी सी आशा- फॉर फ्यूचर ऑफ अवर चिल्ड्रन, फंड-रेज़र इवेंट, एक तीन घंटे का कार्यक्रम है जो रविवार, 28 जून को दोपहर 3 बजे कलर्स और फेसबुक पर प्रसारित हुआ और 6 बजे तक चला।

इस इवेंट में प्रीतम चक्रवर्ती, अमित त्रिवेदी, नीति मोहन, जोनिता जैसे कई कलाकारों ने शानदार परफॉर्म किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन