1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत

अनुष्का शर्मा की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत

 Published : Aug 30, 2017 07:55 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 07:58 pm IST

‘परी’ अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है। इससे पहले ‘एन एच 10’ और ‘फिल्लौरी’ का प्रोडक्शन अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में ही हुआ है।

PARI ANUSHKA SHARMA- India TV Hindi
PARI ANUSHKA SHARMA

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ की शूटिंग के करंट लगने से एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतक का नाम शाह आलम है जिसकी उम्र महज 28 साल थी। आलम यूपी का रहने वाला था, और लाइट डिपार्टमेंट का सदस्य था। बताया जा रहा कि शाम 4 बजे फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी और रात भर चलने वाली थी। रात करीब साढ़े 8 बजे यह हादसा हुआ जब अनुष्का शर्मा शूटिंग कर रही थी।

जब अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोए विराट कोहली

बताया जा रहा है कि बांस के बागान में फिल्म की शूटिंग चल रही थी, वहां लाइट्स लगाई गई थी। आलम ने किसी नंगी तार को छू लिया और उसे काफी तेज करंट लग गया। उसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की वजह से शूटिंग फिलहाल रुक गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

‘परी’ अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है। इससे पहले ‘एन एच 10’ और ‘फिल्लौरी’ का प्रोडक्शन अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में ही हुआ है। फिल्म में प्रोडक्शन के अलावा अनुष्का लीड रोल में एक्टिंग करती भी नजर आएंगी। फिल्म में टॉलीवुड के कई जाने-माने कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे।

​अनुष्का आखिरी बार अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन