1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली फिल्म को लेकर बेहद नर्वस है राज कपूर के नाती आदर जैन

पहली फिल्म को लेकर बेहद नर्वस है राज कपूर के नाती आदर जैन

 Published : Jul 25, 2017 11:14 am IST,  Updated : Jul 25, 2017 11:14 am IST

कपूर परिवार लंबे वक्त से इंडस्ट्री में धमाल मचाते रहे हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री के साथ एक और कपूर जुड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। दरअसल हम बत कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती आदर जैन की। वह अपनी आगामी फिल्म 'कैदी बंद' से...

aadar- India TV Hindi
aadar

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कपूर परिवार लंबे वक्त से इंडस्ट्री में धमाल मचाते रहे हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री के साथ एक और कपूर जुड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। दरअसल हम बत कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती आदर जैन की। वह अपनी आगामी फिल्म 'कैदी बंद' से रुपहले पर्दे पर आगाज करने जा रहे हैं। आदर का कहना है कि वह काफी नर्वस हैं, लेकिन वह रोमांचित भी हैं। आदर से जब पूछा गया कि क्या वह नर्वस हैं, तो उन्होंने बताया, "मैं बहुत नर्वस हूं, लेकिन साथ ही मुझे इस बात पर गर्व है कि फिल्म का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया और मेरे परिवार के लोगों, दोस्त, मेरे स्कूल के शिक्षक मुझे फोन कर कह रहे हैं कि 'तुमने बहुत शानदार काम किया है' और उन्हें मुझ पर गर्व है।"

राज कपूर की बेटी रीमा के 23 वर्षीय बेटे आदर का कहना है कि इस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से वह सुकून महसूस कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म से आदर और अन्या सिंह फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह बैनर इन दोनों से पहले अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारों को भी लॉन्च कर चुका है।

इतने बड़े बैनर की फिल्म से लॉन्च होने के बारे में पूछे जाने पर आदर ने कहा कि उनके लिए यह सपना सच होने जैसा है, उनके लिए इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। (VIDEO: कटरीना को ऐसे पुशअप्स करते देख दंग रह जाएंगे आप)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन