1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवंगत गायक आदेश श्रीवास्तव के बेटे अपने गाने लांच से पहले अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद लिया

दिवंगत गायक आदेश श्रीवास्तव के बेटे अपने गाने लांच से पहले अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद लिया

 Published : Nov 17, 2018 07:23 am IST,  Updated : Nov 17, 2018 07:28 am IST

दिवंगत गायक-संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के 21 साल के बेटे अवितेश ने अपने सिंगल 'मैं हुआ तेरा' के लांच से पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद लिया। अवितेश ने अमिताभ बच्चन से उनके निवास 'जलसा' जाकर गुरुवार को मुलाकात की और दिग्गज अभिनेता कता पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

अवितेश श्रीवास्तव और...- India TV Hindi
अवितेश श्रीवास्तव और अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: दिवंगत गायक-संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के 21 साल के बेटे अवितेश ने अपने सिंगल 'मैं हुआ तेरा' के लांच से पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद लिया। अवितेश ने अमिताभ बच्चन से उनके निवास 'जलसा' जाकर गुरुवार को मुलाकात की और दिग्गज अभिनेता कता पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अवितेश के पिता अभिताभ के काफी करीब थे।

अभिताभ, अवितेश के सिंगल 'मैं हुआ तेरा' को सोमवार को एक समारोह में लांच करेंगे। अवितेश ने इंटाग्राम पर एक तस्वीर के साथ लिखा, "अमिताभ अंकल, मेरे पहले एकल गायन 'मैं हुआ तेरा' को 19 नवंबर को लांच करने की आपकी सहमति के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और उम्मीद है कि आशाओं पर खरा उतरूंगा।"

अवितेश, अवि के नाम से लोकप्रिय हैं। वह आदेश व विजेता पंडित के बड़े बेटे हैं।अवितेश का भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति झुकाव रहा है। लेकिन, पश्चिमी संगीत उपकरणों व संगीत में अपने कौशल को निखारने के लिए अवि ने हॉलीवुड एकेडमी, लांस एंजिल्स में पढ़ाई की। अवि ने 'मैं हुआ तेरा' खुद कंपोज किया है और इसे कुनाल वर्मा के साथ लिखा है। इस पॉप नंबर में भारतीय व पश्चिमी संगीत का मिश्रण है।

सपना चौधरी को लड़कों ने किया परेशान, कार से उतारकर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल 

अमिताभ बच्चन के साथ कभी लगा नहीं कि हम काम कर रहे हैं- शूजित सरकार

दीपिका के बाद अब प्रियंका की है दुल्हन बनने की तैयारी, शादी की तैयारियां देखने आज पहुचेंगी जोधपुर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन