1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने खरीदी ये खास बाइक

आमिर खान ने खरीदी ये खास बाइक

 Published : May 03, 2016 06:00 pm IST,  Updated : May 03, 2016 06:00 pm IST

आमिर खान के बारे में माना जाता है कि वह हर चीज को हमेशा सबसे हटकर करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छा गए हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के बारे में माना जाता है कि वह हर चीज को हमेशा सबसे हटकर करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल आमिर इन दिनों अपनी एक बाइक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। आमिर खान ने बाइक खरीदने में भी कुछ खास किया है। उन्होंने बजाज की एक नई मोटरसाइकिल खरीदी है, जो भारत के गौरवशाली विमानवाहक पोत INS विक्रांत के पिघले लोहे से बनी है। आमिर को बजाज की वी-15 मोटरसाइकिल खरीदने की प्रेरणा उस वक्त मिली, जब उन्हें पता चला की बजाज की इस नई मोटरसाइकिल में आईएनएस विक्रांत का लोहा लगा है। आईएनएस विक्रांत ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़े:- जल्द ही तीनों खान्स आएंगे साथ नजर, जानिए क्या है मौका

आखिर क्यों आमिर खान अपनी मां के लिए पुश्तैनी मकान नहीं खरीद पा रहे

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज को जब पता चला कि उनके अभिनेता दोस्त ने वी-15 का ऑर्डर दिया है, तो उन्होंने उनसे संपर्क किया और उनके लिए यह अनूठी बजाज वी मोटरसाइकिल तैयार करने का निर्णय लिया।

आमिर के लिए तैयार की गई मोटरसाइकिल की ईंधन टंकी पर उनके नाम का प्रथम अक्षर 'ए' लिखा है। राजीव बजाज यहां आमिर के आवास पर उनसे मिले और उन्हें खुद वी-15 मोटरसाइकिल सौंपी।

आमिर इस नई मोटरसाइकिल को पाकर खुश हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, "वी एक खास मोटरसाइकिल है और मैं इसकी किसी से तुलना नहीं करूंगा। इसमें इतिहास का एक अंश समाया हुआ है। मेरे लिए आईएनएस विक्रांत के लोहे के अंश वाली मोटरसाइकिल पाना गौरवपूर्ण क्षण है, जो दशकों तक भारत का सैन्य गौरव रहा है।"

बजाज ने इस साल फरवरी में वी के लांच की घोषणा की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन