1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की 'दंगल' बनी दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म

आमिर खान की 'दंगल' बनी दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म

 Published : Dec 03, 2019 07:47 am IST,  Updated : Dec 03, 2019 07:58 am IST

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में बजरंगी भाईजान भी शामिल है।

dangal- India TV Hindi
दंगल

आमिर खान 2016 में फिल्म दगंल लेकर आए थे। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी और बॉक्सऑफिस पर धामल मचाया था। याहू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दंगल वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ कमा चुकी है और दशक की ब्लॉकबस्टर हिट बन गई है। दंगल को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म फोगाट सिस्टर्स की कहानी है।

याहू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दगंल के अलावा सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' और आमिर खान की 'पीके' भी शामिल है। टॉप 10 की लिस्ट में 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'धूम 3', 'संजू', 'वॉर', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दबंग' शामिल हैं।

2019 में सलमान खान सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले मेल सेलिब्रिटी बन गए हैं। इस लिस्ट मे दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन और तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं।

कई सालों की तरह इस साल भी सनी लियोनी 2019 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फीमेल सेलिब्रिटी हैं। इस साल लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण नीचे आ गई हैं।

 ऋतिक रोशन मेल स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर बने हैं वहीं बॉलीवुड में नई आईं सारा अली खान ने फीमेल स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन