1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में आमिर खान ने घर पर ही तैयार होकर परिवार के साथ देखी फिल्म, बेटी इरा ने शेयर की तस्वीरें

लॉकडाउन में आमिर खान ने घर पर ही तैयार होकर परिवार के साथ देखी फिल्म, बेटी इरा ने शेयर की तस्वीरें

 Published : May 02, 2020 07:29 am IST,  Updated : May 02, 2020 05:06 pm IST

आमिर खान लॉकडाउन में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने परिवार के साथ तैयार होकर घर पर ही फिल्म देखी।

aamir khan movie night- India TV Hindi
आमिरा खान मूवी नाइट Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन में आमिर खान परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। आमिर को परिवार के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है वह बच्चों के साथ एक्टिविटी करते रहते हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पूरा परिवार साथ में फिल्म देखता नजर आ रहा है। फोटो में आमिर सूट पहनकर तैयार बैठे हैं। 

आमिर खान परिवार के साथ नेटफ्लिक्स की नई फिल्म मिसेज सीरियल किलर देख रहे हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और मनोज वाजपेयी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। इस सीरीज से आमिर खान की भतीजी जायन मारी खान ने डेब्यू किया है।

इरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-और ये शुरूआत हो गई जायन। मैं तुमसे प्यार करती हूं और तुमपर बहुत गर्व है साथ ही तुम्हारे लिए खुश हूं। क्वारेंटाइन या नहीं, WW3 या नहीं, बुरा सप्ताह या महान वर्ष, हम हमेशा आपके साथ वहां से गुजरेंगे। महान और भयानक के माध्यम से! फैन पोस्टर पर आपको चकित कर रहा है और रेड कार्पेट पर शर्मिंदा है। मुझे खेद है कि हम आपके साथ शारीरिक रूप से वहां नहीं थे। लेकिन मुझे यकीन है कि आप पंचगनी में हूटिंग और चीयरिंग सुन सकते हैं! फिल्म जगत में आपके करियर की शुरुआत पर बधाई। ”

वहीं आमिर खान लोगों से कोरोना वॉरियर्स के काम का सम्मान करने को कह रहे हैं। वह दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पीएम केयर फंड औप महाराष्ट्रे फंड में भी योगदान दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन