1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने कोरोना वायरस महामारी में भी काम करने के लिए डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस को कहा शुक्रिया

आमिर खान ने कोरोना वायरस महामारी में भी काम करने के लिए डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस को कहा शुक्रिया

 Published : Apr 11, 2020 11:01 am IST,  Updated : Apr 11, 2020 11:01 am IST

कोरोना वायरस महामारी में लोगों को घर में सुरक्षित रखने और संक्रमित लोगों का इलाज करने के लिए डॉक्टर्स, पुलिस और नर्स दिन रात काम करने में लगे हुए हैं।

aamir khan- India TV Hindi
आमिर खान Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के केस दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इससे लड़ने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ताकि लोग घर में रहे और इसके प्रकोप से बचे रहे हैं। जहां लोग लॉकडाउन में घर पर बैठे हैं तो वहीं पुलिस, डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ काम पर लगा हुआ है ताकि देश में बाकि लोगों को दिक्कत ना हो। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इन हीरोज का शुक्रिया कर रहे हैं। आमिर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सभी को शुक्रिया कहा है।

आमिर खान ने ट्वीट किया- इस समय में डॉक्टर, नर्स, अस्पताल के कर्मचारी सदस्य, महाराष्ट्र पुलिस, और महाराष्ट्र प्रशासन, बीएमसी और आवश्यक सेवाओं में सभी कर्मचारियों की देशभर में काम करने के लिए सराहना की जानी चाहिए। इस समय में पूरा देश मायने रखता है। शुक्रिया।

शुक्रवार को आयुष्मान खुराना ने भी एक कविता शेयर की थी जिसमें उन्होंने इस कठिन समय में भी काम करने वालों को शुक्रिया कहा था।

हाल ही में मुंबई पुलिस का शुक्रिया कहने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने पोस्ट शेयर किए थे। मुंबई  पुलिस ने  एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें दिखाया गया था कि पुलिस बिना रुके लोगों की मदद के लिए काम में जुटी हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन