1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर को मिला था संजय दत्त की 'संजू' में यह किरदार, लेकिन सिर्फ इस वजह से कर दिया इंकार

आमिर को मिला था संजय दत्त की 'संजू' में यह किरदार, लेकिन सिर्फ इस वजह से कर दिया इंकार

 Published : May 24, 2018 11:12 am IST,  Updated : May 24, 2018 11:12 am IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई हैं। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सुपरस्टार आमिर खान ने एक बड़ा खुलासा किया है।

Ranbir Aamir- India TV Hindi
Ranbir Aamir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई हैं। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। खासतौर पर रणबीर के लुक की खूब सराहना हो रही है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सुपरस्टार आमिर खान ने एक बड़ा खुलासा किया है, दरअसल उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी की 'संजू' में उन्हें दिवंगत अभिनेता और राजनीतिज्ञ सुनील दत्त की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया क्योंकि वह शीर्षक किरदार निभाना चाहते थे।

आमिर ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें सुनील दत्त की भूमिका निभाने की पेशकश की गई थी, इस पर उन्होंने कहा, "वह मेरे पास पटकथा लेकर आए थे और मुझे वह पसंद आई थी। राजकुमार हिरानी चाहते थे कि मैं सुनील दत्त साहब की भूमिका निभाऊं और यह एक शानदार भूमिका थी। यह बाप-बेटे की कहानी है, लेकिन संजू की भूमिका जबरदस्त है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए एक कलाकार के रूप में, मैंने राजू से कहा कि संजय दत्त की भूमिका बहुत शानदार है और इसने मेरा दिल जीत लिया है इसलिए इस फिल्म में मैं संजय दत्त के अलावा कोई और भूमिका नहीं निभा सकता, जो मैं कर नहीं सकता क्योंकि रणबीर कपूर उसे कर रहे हैं।" सिने जगत में 30 वर्ष पूरे कर चुके आमिर, रणबीर को बेहतरीन कलाकार मानते हैं और उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि उन्होंने फिल्म में शानदार अभिनय किया होगा। आमिर ने कहा, "मैं फिल्म देखने के लिए बेसब्र हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन