1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आप की अदालत: विद्या बालन 'द डर्टी पिक्चर' की शूटिंग के दौरान हो गई थीं बेहोश, इंटरव्यू में किया खुलासा

आप की अदालत: विद्या बालन 'द डर्टी पिक्चर' की शूटिंग के दौरान हो गई थीं बेहोश, इंटरव्यू में किया खुलासा

 Published : Jan 01, 2020 04:43 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 04:43 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। विद्या बालन आप की अदालत में आई थीं। जहां उन्होंने खुद से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया।

vidya balan in aap ki adalat- India TV Hindi
विद्या बालन आप की अदालत।

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। विद्या बालन कहानी, तुम्हारी सुल्लू, मिशन मंगल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। विद्या की फिल्म द डर्टी पिक्चर सुपरहिट हुई थी, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सेट पर बेहोश हो गई थीं। विद्या ने आप की अदालत में बताया था वह शूटिंग के दौरान बेहोश क्यों हो गई थीं।

विद्या बालन इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में आई थीं। जहां उन्होंने इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ के कई सवालों का जवाब दिया। साथ ही बताया द डर्टी पिक्चर के दौरान उनकी हेल्थ क्यों खराब हो गई थी। विद्या ने बताया- फिल्म में उन्हें पफी गाल दिखाने के लिए ब्रेसिस लगाने हुआ करते थे साथ ही प्रोस्थेटिक मेकअप की वजह से वह कुछ खा या पी नहीं सकती थीं। वह सिर्फ 4-5 घंटों तक पानी पीकर शूट करती थीं। जिसका उनके स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ा। देखिए वीडियो:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन